Aaj ka Mausam: कोहरे और 'स्मॉग' के डबल अटैक से दिल्ली परेशान, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Weather Updates: देश की राजधानी दिल्ली में अब ठंड पड़ने लगी है, यहां का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच चुका है जो कि आने वाले दिनों में और गिरेगा। तो वहीं दूसरी ओर कोहरे और स्मॉग के डबल अटैक से भी दिल्लीवासी काफी परेशान हैं।

Recommended Video

    Aaj ka Mausam: कोहरे और 'स्मॉग' के डबल अटैक से दिल्ली परेशान

    भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि आज मौसम शुष्क और साफ रहेगा और लोगों को हल्की सर्दी का सामना करना पड़ेगा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रह सकता है।

    Aaj ka Mausam

    आज भी राजधानी के कई इलाकों में AQI बहुत ज्यादा है, कई स्थानों पर तो ये 400 से ज्यादा ही चल रहा है जो कि बेहद खतरनाक है, आज भी इसमें सुधार के आसार नहीं है।

    The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह 5 बजे दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

    • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 493 AQI
    • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 477 AQI
    • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 479 AQI
    • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 489 AQI
    • परपड़गंज, दिल्ली -486 AQI
    • लोधी रोड, दिल्ली -491 AQI

    यह भी जानिए

    • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
    • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
    • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
    • 201 से 300 के बीच 'खराब',
    • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
    • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

    पश्चिमी बिहार में हल्की बारिश के आसार

    यूपी और बिहार में भी आज मौसम साफ रहेगा तो वहीं पंजाब, हरियाणा, एमपी, छत्तीसगढ़ , गुजरात-राजस्थान , बंगाल, में मौसम के शुष्क और हल्की सर्दी वाले रहेंगे तो वहीं ओडिशा, असम, सिक्किम, मेघालय गोवा और महाराष्ट्र में मौसम साफ रहेगा चो वहीं तमिलनाडु के कई इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं।

    तमिलनाडु में एक बार फिर से भारी बारिश का दौर शुरू होगा

    आईएमडी का कहना है कि तमिलनाडु में एक बार फिर से भारी बारिश का दौर शुरू होगा, जिसका असर आस-पास के राज्यों में पड़ेगा और कर्नाटक, केरल और आंध्रा में भी बरसात हो सकती है, इस वजह से अलर्ट जारी किया गया है तो वही जम्मू-कश्मीर में भी बारिश के आसार है जिसकी वजह से यहां पर ठंड बढ़ेगी और इसका असर मैदानी इलाकों पर भी नजर आएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+