Aaj Ka Mausam Delhi: दिल्ली-NCR में ठंड प्रचंड, 4 डिग्री पहुंचा पारा, कब बदलेंगे हालात?

Delhi Weather News in Hindi: दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत हाड़कंपाने वाली सर्दी की मार सह रहा है, बर्फीली हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है, हर कोई यही कह रहा है कि बड़ी सर्दी है, कब बदलेंगे हालात। मौसम विभाग का ताजा अपडेट और भी ज्यादा डराने वाला है।

Aaj Ka Mausam Delhi

उसने यहां पर घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और कहा है अगले 24 घंटे में यहां पर बारिश भी हो सकती है, जिसकी वजह से यहां और भी ज्यादा सर्दी बढ़ेगी। दिल्ली के लोधी रोड पर आज न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है तो वहीं लोगों को घर से बाहर निकलते वक्त काफी एहतियात बरतने को कहा गया है। 11 ट्रेनें आज भी लेट हैं तो वहीं विमान सेवाएं भी प्रभावित हैं। सड़कों पर वाहन रेंगते दिखाई पड़ रहे हैं। तो वहीं शीतलहर ने लोगों का बुरी तरह से तंग किया हुआ है।

आईएमडी को उम्मीद है कि अगले हफ्ते से मौसम में बदलाव होगा, एक तो भीषण ठंड और ऊपर से यहां की आबोहवा खराब, जिसके कारण दिल्ली वासी काफी परेशान हैं। आपको बता दें कि भयंकर सर्दी के बीच दिल्ली-एनसीआर में आज AQI 300 से ऊपर ही है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 356 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 376 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 348 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 351 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -339 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 351 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -358 AQI
  • आनंज विहार-348 AQ

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

जहां दिल्ली का ये हाल है, तो वहीं पंजाब,हरियाणा, यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़ में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी है तो वहीं हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर आज भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी, कई स्थानों पर येलो अलर्ट जारी है। जबकि साउथ में आज धूप खिली हुई है। कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में मौसम ड्राई है जबकि पूर्वोत्तर में हल्की बारिश होने के आसार दिख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+