आज का मौसम: दिल्ली में बारिश के बाद तापमान गिरा, यूपी-बिहार में भी सर्दियों ने दिखाना शुरू किया असर
आज का मौसम: दिल्ली और आस-पास के इलाकों में रविवार को हल्की बारिश देखने को मिली, जिसके बाद तापमान में कुछ गिरावट जरूर आई है। यह इस सर्दी की पहली बारिश थी। बारिश की वजह से दिल्ली के प्रदूषण में कुछ कमी जरूर देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पारा और नीचे गिर सकता है। पहाड़ी राज्यों में तापमान पहले ही जीरी से नीचे जा चुका है। यूपी-बिहार में भी लगातार सर्दियां बढ़ रही हैं।
दिल्ली में आज सुबह कोहरा देखने को मिला। हालांकि दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है। आजका अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस क रहने की संभावना है। वहीं अगले दो दिनों की बात करें तो 10-11 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

अगले दिनों, 14 दिसंबर तक, तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि देखी जाएगी, जिससे ठंड थोड़ी कम होगी। यह परिवर्तन पहाड़ों में हल्के पश्चिमी विक्षोभ के कारण है, 25 दिसंबर के आसपास ठंड में थोड़ी वृद्धि होने की उम्मीद है, हालांकि तापमान सामान्य सीमा से ऊपर रहेगा।
पंजाब-हरियाणा का मौसम
पंजाब और हरियाणा के मौसम की बात करें तो आज सुबह घना कोहरा देखने को मिलेगा, उसके बाद आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। हरियाणा में भी सुबह घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है, 10 दिसंबर के बाद तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आने की संभावना है। 11 और 12 दिसंबर को शीत लहर की भी संभावना है। चंडीगढ़ में पहले ही तापमान 10 डिग्री से नीचे जा चुका है।
पहाड़ी राज्यों का हाल
पहाड़ी राज्यों में ठंड का असर और भी ज़्यादा महसूस हो रहा है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख जैसे क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है, कुपवाड़ा, गुलमर्ग और पहलगाम जैसी जगहों पर पारा शून्य से नीचे चला जाएगा। उत्तराखंड की पहाड़ियों पर जाने वाले पर्यटकों का स्वागत साफ आसमान से होगा, जहां ज़्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 17 से लेकर न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री के बीच रहेगा।
बद्रीनाथ, औली और चोपता जैसे इलाकों में तो तापमान शून्य से भी नीचे चला जाएगा। हिमाचल प्रदेश में भी मौसम साफ है, लेकिन कई जगहों पर तापमान शून्य से नीचे चला जाएगा और 10 और 11 दिसंबर को घने कोहरे का अलर्ट है।
यूपी-बिहार का मौसम
उत्तर प्रदेश में आज लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती और लखनऊ समेत करीब 43 जिलों में बारिश का अनुमान है, जिससे रात और सुबह के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आएगी। बिहार में कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है, हालांकि अन्य जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा, दिन का तापमान 28 डिग्री और रात का तापमान 10-12 डिग्री के आसपास रहेगा।
वायु गुणवत्ता के मामले में, देश भर के शहरों में वायु प्रदूषण के अलग-अलग स्तर देखने को मिल रहे हैं। वाराणसी और आगरा जैसे शहर AQI पैमाने के निचले छोर पर हैं, जहाँ क्रमशः 66 और 86 रीडिंग हैं।












Click it and Unblock the Notifications