जबलपुर जाने वाले स्पाइसजेट विमान की दिल्ली में इमरजेंसी लैडिंग, टेक ऑफ के बाद केबिन में उठ रहा था धुआं
दिल्ली, 02 जुलाई: जबलपुर जा रहे स्पाइसजेट विमान की शनिवार (02 जुलाई) सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। इस बारे में स्पाइस जेट के प्रवक्ता की ओर से जानकारी दी गई है। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि आज सुबह एक स्पाइसजेट विमान ने दिल्ली से जबलपुर के लिए उड़ान भरी (टेक ऑफ किया) थी। विमान के टेक ऑफ करने के बाद पायलट के केबिन में धुआं देखा गया, जिसके बाद विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया।
Recommended Video

दिल्ली एयरपोर्ट से टेक ऑफ करने के बाद विमान जब 5 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचा तो पायलट के केबिन में धुआं देखा गया। जिसका वीडियो भी न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने जारी किया है। विमान के अंदर धुंआ दिखाई दिया तो यात्रा घबरा गए और पायलट को तत्काल जानकारी दी गई। जिसके बाद पायलट ने तत्काल दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट विमान की इमरजेंसी लैडिंग कराई।
इस बारे में स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि स्पाइसजेट विमान ने आज सुबह दिल्ली एयरपोर्ट से जबलपुर के लिए उड़ान भरी थी। विमान के 5 हाजर फीट ऊपर जाने के बाद पायलट के केबिन में धुआं देखा गया, जिसके बाद विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया। विमान के सभी यात्री सुरक्षित है। बताया जा रहा है कि दूसरे विमान से यात्रियों को जबलपुर भेजा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications