पैंट उतारकर महिलाओं के सामने करता था 'गलत' हरकत, अश्लील इशारों से कहता था- आजा मेरी गाड़ी में बैठ जा

नई दिल्ली। दिल्ली में बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक शख्स पर 15 से ज्यादा महिलाओं ने छेड़छाड़, अश्लील हरकत करने और जबरन पॉर्न क्लिप चलाने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिलाओं के मुताबिक आरोपी शख्स ने उनके सामने पैंट उतारकर गलत हरकत को अंजाम दिया। इतना ही नहीं कई बार तो वो महिलाओं के सामने पॉर्न क्लिप भी चलाने से बाज नहीं आता। अश्लील हरकतें करते हुए वो महिलाओं से कहता कि 'आजा मेरी गाड़ी में बैठ जा'। फिलहाल मामला पुलिस में पहुंच गया है, पुलिस ने कार्रवाई भी की है।

महिलाओं ने दर्ज कराई शिकायत

महिलाओं ने दर्ज कराई शिकायत

पूरा मामला दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके का है। जानकारी के मुताबिक महिलाओं के सामने अश्लील हरकत करने वाला ये शख्स एक बिजनेसमैन है। इसके खिलाफ इलाके की करीब 15 से ज्यादा महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई। इन शिकायतों में बताया गया कि आरोपी शख्स शराब के नशे में उनके सामने आता और पैंट उतारकर अश्लील हरकतें करता था। इतना ही नहीं कई बार वो पॉर्न फिल्म भी चला देता था।

पॉर्न क्लिप चलाने का आरोप

पॉर्न क्लिप चलाने का आरोप

पीड़ित महिलाओं ने मामले की शिकायत पुलिस में भी की, लेकिन शुरू में पुलिस ने इसमें गंभीरता नहीं दिखाई। हालांकि जब आरोपी के खिलाफ महिलाओं की शिकायतें बढ़ने लगीं तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ करीब 15 से ज्यादा महिलाओं ने ऐसी घटनाओं को अंजाम देने का शिकायत दर्ज कराई है। लगातार शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, अश्लील इशारे करने समेत दूसरी धाराओं में एफआईआर दर्ज करके, गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

मामले में डीसीपी विजय कुमार ने बताया कि आरोपी बिजनेसमैन के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। सोमवार को भी एक महिला ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोपी शख्स की उम्र करीब 50 साल है, वो राजौरी गार्डन में ही रहता है। अकसर वो शराब के नशे में इस तरह की वारदात को अंजाम देता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+