कोरोनाः दिल्ली में मास्क न पहनने पर लगेगा 500 रुपये का जुर्माना

नई दिल्ली, 22 अप्रैल: राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार फिर से मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। इस नियम का उल्लंघन करने वालों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बुधवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। सूत्रों ने कहा कि अधिकारियों को सामाजिक समारोहों पर कड़ी नजर रखने और राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने को कहा गया है। सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं।

Recommended Video

    Delhi Coronavirus: Delhi में मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपए का जुर्माना | वनइंडिया हिंदी
    A fine of Rs 500 will be imposed on those found not wearing masks in public places in Delhi.

    दिल्ली सरकारने आदेश में कहा गया है कि दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वाले लोगों को 500 रुपये का जुर्माना देना होगा, हालांकि सरकार ने अपने इस आदेश में प्राइवेट कार से यात्रा करने वाले लोगों को राहत दी है। सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि जो व्यक्ति अकेले अपनी प्राइवेट कार से सफर कर रहा है तो उस पर किसी भी तरह का जुर्माना नहीं लगाया जाएगा।

    इससे पहले दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर डीडीए ने बैठक की थी।इस बैठक में भी मास्क न पहनने वालों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाने की बात कही थी। बैठक में कहा गया था कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नई एसओपी यानी नियमावली जारी की जाएगी। जिस तरह से दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में लगातार मामले बढ़े हैं उसके मद्देनजर अब शहर में कोविड19 टेस्टिंग बढ़ाने का भी फैसला लिया गया है।

    दिल्ली में गुरुवार को कोविड के 975 केस सामने आए थे, जो देश के कुल मामलों का 45 फीसदी के करीब है। एक दिन पहले कुल 17,701 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई थी, जिनमें से 5.7 फीसदी में संक्रमण की पुष्टि हुई। दिल्ली में मंगलवार को कोविड के 632 मामलों के साथ संक्रमण दर 4.42 फीसदी दर्ज की गई थी। इससे एक दिन पहले 501 मामले आए और संक्रमण दर 7.72फीसदी रही।

    राजधानी में संक्रमण बढ़ने के साथ ही 11 अप्रैल को उपचाराधीन रोगियों की संख्या 601 से बढ़कर 2,641 हो गई। हालांकि, अस्पताल में भर्ती होने की दर अब तक कम ही है। यह कुल सक्रिय मामलों के 3 फीसदी से भी कम है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+