प्लेन में स्मोकिंग करने वाले बॉबी कटारिया की बढ़ी मुश्किल, कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट

नई दिल्ली, 07 सितंबर। पिछले महीने स्पाइस जेट की फ्लाइट में सिगरेट पीते हुए देखे जाने के बाद से दिल्ली पुलिस यू-ट्यूबर बॉबी कटारिया को सर्च कर रही है, लेकिन अभी तक वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इसी बीच दिल्ली की एक कोर्ट ने बॉबी कटारिया के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। एएनआई से विशेष बातचीत के दौरान पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) एयरपोर्ट तनु शर्मा ने कहा कि कटारिया मामला दर्ज होने के बाद से फरार है।

Recommended Video

    Bobby Kataria के खिलाफ Non-Bailable Warrant जारी, प्लेन में फूंकी थी सिगरेट | वनइंडिया हिंदी |*News
    bobby katariya

    तनु शर्मा ने कहा कि कटारिया को गिरफ्तार किया जा सके, इसलिए हमारी टीम ने कई जगहों पर छापेमारी की, लेकिन उसे अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। हमारी टीम की तरफ से उसके खिलाफ पहले ही लुक आउट नोटिस जारी किया जा चुका है। लेकिन अब कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद अब पुलिस उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।

    आपको बता दें कि कटारिया का एक वीडियो अगस्त में वायरल हुआ था, जिसमें कटारिया फ्लाइट के दौरान सिगरेट पी रहा था। हालांकि, वीडियो को जनवरी में शूट किया गया था। तभी से पुलिस उसे ट्रैक कर रही है। एयरलाइन मैनेजर की शिकायत के बाद कटारिया को दिल्ली पुलिस ने नागरिक उड्डयन अधिनियम, 1982 की सुरक्षा के खिलाफ गैरकानूनी अधिनियमों की धारा 3 (1) (सी) के तहत मामला दर्ज किया था।

    दिल्ली पुलिस को कटारिया के खिलाफ स्पाइस जेट के मैनेजर जसबीर सिंह से शिकायत मिली थी। स्पाइस जेट के मैनेजर ने उड़ान में सुरक्षा और सुरक्षा उपायों का उल्लंघन करने के लिए कटारिया के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया था। इसके बाद से ही दिल्ली पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

    इसके अलावा कटारिया पर यह भी आरोप लगा है कि उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से तस्वीरें और वीडियो अपलोड किए थे। वीडियो स्पाइस जेट की उड़ान संख्या SG-706, जनवरी 2022 का बताया जा रहा है।

    ये भी पढ़ें- दिल्ली में इस बार भी दिवाली पर पटाखे बैन, केजरीवाल सरकार ने लगाया 1 जनवरी 2023 तक प्रतिबंध

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+