55 साल का अधेड़ जबरन 13 साल की लड़की से शादी करना चाहता था, इनकार करने पर रिश्तेदार को मार डाला
दिल्ली। यहां नरेला क्षेत्र में एक 55 साल का अधेड़ जबरन 13 साल की किशोरी के साथ शादी करने चला था। इस पर किशोरी के रिश्तेदार ने अधेड़ को फटकारा। अधेड़ इतना आग बबूला हुआ कि, उसने किशोरी के रिश्तेदार की निर्ममता से हत्या कर दी। उसके बाद फरार हो गया।
संवाददाता ने बताया कि, पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मृतक की लाश बरामद कर ली है। वारदात के बारे में किशोरी व अन्य परिजनों से जानकारी ली है। हत्या के आरोप 55 साल के अर्जुन पर हैं। अर्जुन उस 13 साल की किशोरी से ब्याह करने पर आमादा था। वो चाहता था नाबालिग लड़की से शादी हो जाए।

अर्जुन कंस्ट्रक्शन का काम करता है और उसके साथ ही रामबाबू नामक शख्स भी कंस्ट्रक्शन का काम करता था। वो 13 साल की लड़की उसी रामबाबू की रिश्तेदार लगती थी। अर्जुन ने रामबाबू पर दवाब बनाया कि, 13 साल की लड़की को मुझसे ब्याह करवा दो। तब रामबाबू ने उसे भला-बुरा कहा। अर्जुन को कहा कि, 13 साल की लड़की के साथ इस उम्र में शादी की बात करते हुए तुझे शर्म आनी चाहिए। रामबाबू द्वारा मना करने पर अर्जुन ने उसे मार डालने की ठानी। आरोप हैं कि, बीती रात अर्जुन ने कंस्ट्रक्शन में प्रयोग किए जाने वाले औजार घोंपकर रामबाबू की हत्या कर दी।
अर्जुन ने रात में लड़की के पिता को भी फोन किया। लेकिन लड़की के पिता ने सुबह बात करने की बात कहकर उसका फोन काट दिया था। बाद में पता चला कि, रामबाबू को मारकर अर्जुन फरार हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications