दिल्ली में कोहरे से 68 ट्रेनें लेट, 21 का बदला समय, 19 हुईं रद्द
नई दिल्ली। पूरे उत्तर भारत में कोहरे का प्रकोप जारी है। राजधानी दिल्ली में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। कोहरे के चलते सोमवार को दिल्ली के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर आने वाली 68 ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही है। कई ट्रेन तो 12 से भी ज्यादा घंटे की देरी से चल रही हैं। इसके चलते सोमवार को 21 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया। वहीं 19 ट्रेनों को रेलवे को रद्द करना पड़ा।

5 डिग्री पहुंचा दिल्ली का तापमान
दिल्ली में न्यूनतम इन दिनों 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जिस वजह से दिल्लीवासियों को सोमवार सुबह भी घने कोहरे का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो कि औसत तापमान से भी दो डिग्री कम है। आने वाले एक दो दिनों तक ऐसे ही हालक रह सकते हैं।

ये ट्रेन हुईं रद्द
महाबोधि एक्सप्रेस
गोमती एक्सप्रेस (दोनों तरफ से)
अमृतसर नई दिल्ली एक्सप्रेस (दोनों तरफ से)
स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस
अमृतसर नांदेड़ एक्सप्रेस
हातिया आनंद विहार एकस्प्रेस
अमृतसर मेल
लखनऊ-आगरा इंटरसिटी (दोनों तरफ से)

ठंड से हुई मौतों पर राजनीति
इस बीच दिल्ली में ठंड से हुई मौतों पर राजनीति भी शुरू हो गई है। जहां भाजपा ने इसके लिए केजरीवाल सरकार को दोषी ठहराते हुए उनसे जवाब मांगा वहीं केजरीवाल सरकार ने इसके लिए उपराज्याल के ऑफिस को जिम्मेदार ठहराा है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि दिल्ली में जनवरी के पहले हफ्ते में ठंड से 42 लोगों की जान जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications