दिल्ली में सोमवार को सामने आए कोरोना के 45 नए मामले, पिछले 1 साल में सबसे कम

राजधानी दिल्ली एक बार फिर वैक्सीन की कमी से जूझती दिखाई दे रही है। दिल्ली के तमाम टीकाकरण केंद्र वैक्सीन की भारी कमी (विशेषत: कोविशील्ड) का सामना कर रहे हैं।

नई दिल्ली, 13 जुलाई। राजधानी दिल्ली एक बार फिर वैक्सीन की कमी से जूझती दिखाई दे रही है। दिल्ली के तमाम टीकाकरण केंद्र वैक्सीन की भारी कमी (विशेषत: कोविशील्ड) का सामना कर रहे हैं। वैक्सीन की कमी के कारण कई लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज निर्धारित तारीख पर न लगने का डर सता रहा है।

दिल्ली में वैक्सीन को लेकर 12 जुलाई से हालात तब बिगडऩे लगे जब कई टीकाकरण केंद्रों ने लोगों से कहा कि वे अगली सूचना तक केंद्र पर न आएं। दिल्ली में वैक्सीन की कमी को लेकर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में टीके की उपलब्ध्ता काफी कम है। हमें कल कोविशील्ड की 1.5 लाख खुराक मिलीं, जिनका उपयोग बुधवार तक हो जाएगा। इसके बाद वैक्सीन नहीं मिली तो टीकाकरण केंद्रों को बंद करना पड़ेगा। हमें बार-बार इस तरह से केंद्रों को बंद करना पड़ रहा है। हम हरियाणा के मॉडल पर काम नहीं कर सकते।

Satyendar Jain

उन्होंने बताया कि सोमवार को दिल्ली में केवल कोरोना के 45 मरीज मिले। यह संख्या पिछले एक साल तीन महीने में दिल्ली में रोज मिलने वाले कोरोना मरीजों के आंकड़ों में सबसे कम है। स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि राजधानी में पॉजिटिविटी रेट घटकर 0.1 प्रतिशत से भी कम हो गया है। दिल्ली में फिलहाल कोरोना संक्रमण के केवल 693 मामले सक्रिय है। मैं लोगों से ऐसे समय में सतर्कता बरतने की अपील करता हूं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली: AIIMS ने कहा- हमारे यहां भर्ती है राम रहीम, वजह बताई- क्यों लाया गया

कई अन्य राज्यों में भी बिगड़ रहे हालात

दिल्ली सरकार का कहना है कि उसे केंद्र सरकार से अब तक कोविडशील्ड की 62,04,600 खुराक और कोवैक्सिन की 22,88,780 खुराकें प्राप्त हो चुकी हैं। केंद्र के को-विन पोर्टल के अनुसार, 21 से 27 जून के बीच देश भर में औसतन 61.14 लाख वैक्सीन की खुराक दी गईं। हालांकि, 5 से 11 जुलाई के बीच, दैनिक औसत टीकाकरण घटकर 34.32 लाख रह गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दिल्ली में अब तक 89,37,940 टीके की खुराक दी जा चुकी है, जिसमें 68,43,441 पहली खुराक और 20,94,499 दूसरी खुराक शामिल हैं। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा जैसे अन्य राज्य भी COVID-19 टीकों की कमी का सामना कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+