दिल्ली के अस्पातालों मे भर्ती हुए कोरोना के 4 मरीज, स्वास्थ्य मंत्री ने मांगी जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट
कोरोना वायरस एक बार फिर तेजी से फैलता नजर आ रहा है। कोविड-19 के नए सब-वैरिएंट जेएन.1 के बढ़ते मामलों ने लोगों को डरा दिया है। कोरोना के सब वैरिएंट JN.1 के बढ़ते प्रकोप के बीच दिल्ली के अस्पतालों में एक दिन में कोरोना के चार मरीज भर्ती करवाए गए हैं।

हालांकि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि ये कोविड-19 के नए सब-वैरिएंट जेएन.1 के केस हैं या नहीं इसके लिए जानने के लिए जीनोम अनुक्रमण रिपोर्ट मांगी है क्योंकि हाल ही में COVID सब वैरिएंट JN.1 के मामलों में वृद्धि हुई है।
स्वास्थ्य मंत्री भारद्वाज ने बताया कि दिल्ली में हर दिन औसतन 400 से 500 सैंपल की जांच की जा रही है। जिनमें से औसतन 5-7 पॉजिटिव केस आ रहे हैं। यानी पॉजिटिविटी रेट दिल्ली में करीब एक फीसदी है।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सोमवार को कुल चार कोरोना मरीज दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती हुए हैं लेकिन घबराहट की कोई स्थिति नहीं है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने कोरोनोवायरस मामलों में वृद्धि के बीच अधिकारियों को आरटी-पीसीआर परीक्षणों के लिए "पर्याप्त" संख्या में कोविड सैंपल भेजने का आदेश दिया।
दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री भारद्वाज ने बताया कि जो नए मामले आ रहे हैं, हमने उन्हें जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा है। उसकी रिपोर्ट के बाद पता चलेगा कि यह वैरिएंट नया है या पुराना। हालांकि, नया वैरिएंट भी गंभीर नहीं है, इसलिए अगर कोई नया वैरिएंट है, तो फिर ज्यादा चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
केंद्र सरकार से हुई चर्चा के अनुसार वैरिएंट दक्षिण भारत, केरल, तमिलनाडु आदि राज्यों में देखा जा रहा है। यह ओमीक्रॉन का सब-वेरिएंट है। हालांकि यह हल्का होता है, लेकिन इसके मामले ज्यादा गंभीर नहीं होते हैं। हालांकि केंद्र सरकार ने राज्यों को दिशा-निर्देश जारी किया है कि कोरोना के सभी पॉजिटिव सैंपल्स जीनोम सिक्वेंसिंग यानी जिनोम अनुक्रमण के लिए भेजे जाएं.
इसक साथ ही मंत्री ने बताया कि जो लोग पुरानी बीमारी से ग्रसित हैं या उनके अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है तो उसे भीड़-भाड़ वाले इलाकों में नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा हमने केंद्र सरकार के आधार पर दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने आम जनता को ये सलाह दी कि ऐसा कुछ भी न करें जिससे दहशत फैल जाए।












Click it and Unblock the Notifications