COVID-19: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 36 नए मामले, एक की मौत

राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 36 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 47 लोग ठीक भी हुए जबकि 1 व्यक्ति की इस संक्रमण से मौत हो गई।

ई दिल्ली, 14 नवंबर। राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 36 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 47 लोग ठीक भी हुए जबकि 1 व्यक्ति की इस संक्रमण से मौत हो गई। वर्तमान में दिल्ली में कोरोना के 349 एक्टिव केस हैं। दिल्ली में कोरोना का पॉजीटिविटी रेट 0.07 प्रतिशत है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को इस बात की जानकारी दी।

Recommended Video

    Covid-19 Update India: 24 घंटे में 11271 नए मामले, एक्टिव केस 17 महीने में सबसे कम | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    इस महीने अब तक 3 लोगों की मौत
    दिल्ली में इस महीने अब तक 3 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है। जबकि अक्टूबर में कोरोना से 4 लोग और सितंबर में 5 लोगों की मौत हुई थी।

    यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में 6 महीने में सिपाही समेत 400 लोगों ने किया नाबालिग लड़की का रेप, हुई प्रेग्नेंट

    दिल्ली में फिलहाल कोरोना के 349 सक्रिय मामले

    नए मामलों के साथ दिल्ली में कोरोना केसों की संख्या बढ़कर 14,40,424 हो गई है। वहीं, अब तक दिल्ली मं 14.14 लाख लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं राजधानी में कोरोना से मरने वालों की संख्या 25,094 हो गई है। राजधानी में फिलहाल कोरोना के 349 सक्रिय मामले हैं जिसमें से 158 लोग होम आइसोलेशन में हैं, वहीं दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या 125 है। राज्य में शनिवार को कोरोना के 56, जबकि शुक्रवार को 62 मामले सामने आए थे।

    कोरोना की दूसरी लहर में बुरी तरह प्रभावित हुई थी दिल्ली

    बता दें कि अप्रैल और मई में कोरोना की दूसरी लहर ने दिल्ली को हिलाकर रख दिया था। इस महामारी ने कई बच्चों को अनाथ कर दिया था, जबकि कई मां-बाप की गोद सूनी कर दी थी। 3 मई का दिन कौन भूल सकता है जब दिल्ली में कोरोना की वजह से सबसे ज्यादा 448 मौत हुई थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+