रविवार को दिल्ली में सामने आए कोरोना के 33 नए मामले, मौत का कोई केस नहीं
राजधानी दिल्ली में रविवार को कोरोना के 33 नए मामले सामने आए, जबकि इस दौरान 30 लोगों ने कोरोना को मात दी। वहीं, कोरोना से होने वाली मौत की संख्या इस दौरान शून्य रही।
नई दिल्ली, 3 अक्टूबर। राजधानी दिल्ली में रविवार को कोरोना के 33 नए मामले सामने आए, जबकि इस दौरान 30 लोगों ने कोरोना को मात दी। वहीं, कोरोना से होने वाली मौत की संख्या इस दौरान शून्य रही। अगर दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामलों पर नजर डालें तो इनकी संख्या 386 है। कोरोना से अब तक दिल्ली में 14,13,492 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि इससे मरने वालों का आंकड़ा 25,088 है।

राजधानी में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। वहीं कोरोना से होने वाली मौती की संख्या में भी तेज गिरावट दर्ज हुई है। शनिवार को अक्टूबर माह में कोरोना की पहली मौत दर्ज की गई थी। अगर पिछले महीने की बात करें तो दिल्ली में कोरोना से कुल 5 मौतें हुई थीं। 7,16 और 17 सितंबर को एक-एक मौत जबकि 28 सितंबर को दो मौत हुई थी। वहीं राज्य में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 0.07% है। पिछले 24 घंटे में राजधानी में कोरोना के 50631 टेस्ट किए गए।
यह भी पढ़ें: पतंजलि गुरुकुल में अध्यात्म की शिक्षा ले रही 24 वर्षीय महिला ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान
Recommended Video
वहीं, अगर पूरे भारत की बात करें तो पिछले 24 घंटे में भारत में 24,354 कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से सबसे अधिक केस 13,834 केरल से दर्ज हुए। भारत में कोरोना के सक्रिय मामले 2,73,889 है जो कि पिछले 197 दिनों में सबसे कम है। वहीं देश का कोविड-19 रिकवरी रेट बढ़कर 97.86 प्रतिशत हो गया है, जोकि मार्च 2020 के बार सर्वाधिक है। वहीं पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना से 25,455 लोग ठीक हुए हैं। कुल मिलाकर अब तक देश में 3,30,68,599 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। देश में टीकाकरण अभियान भी पूरी रफ्तार से जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अभी तक देश में 89.74 डोज दी जा चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications