दिल्ली: फैक्ट्री की लिफ्ट में तकनीकी खराबी, 3 सफाई कर्मचारियों की दर्दनाक मौत
लिफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई और वह गिर गए। जिससे तीनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Delhi: दिल्ली के नारायणा इलाके में तीन सफाई कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई। गुटखा फैक्ट्री में तीनों सफाई कर्मचारियों की मौत उस समय हुई जब वे लिफ्ट में थे। लिफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई और वह गिर गए। जिससे तीनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
वहीं, शनिवार को दिल्ली के सदर बाजार में बड़ा विस्फोट हो गया। पानी की पाइप फटने से हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के कारण का पता नहीं चल पाया है। दमकल अधिकारियों ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह एक ढांचा गिरा है क्योंकि साइट पर कोई आग या धुआं नहीं था। दिल्ली पुलिस ने कहा कि यह घटना कोई विस्फोट नहीं थी। उन्होंने कहा कि हम कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया पानी के पंप का पाइप फट गया है।
शनिवार को शाम करीब 6:20 बजे जोर का धमाका सुना गया, जिसके बाद धूल और इलाके में सीढ़ियां टूटकर गिर गईं। घटना कुतुब रोड की दुकान नंबर 872 पर हुई। सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग नहीं लगी थी।
प्रथम दृष्टया में यह पता लगा है कि यह पानी के पाइप के कारण विस्फोट से लग रहा था। कोई कालिख, आग, छर्रों या किसी भी रसायन आदि की गंध नहीं देखी गई। वर्तमान में एक घायल व्यक्ति को पीसीआर द्वारा बारा हिंदू राव अस्पताल में रेफर किया गया। मामूली चोटें आई हैं। क्षेत्र को सील कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Delhi Temperature: हाड़ कंपा देने वाली सर्दी ने दिल्ली में तोड़े रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 1.9 डिग्री












Click it and Unblock the Notifications