दिल्‍ली: मॉस्क्यूटो क्‍वाइल से तीन एंबुलेंस में लगी आग, दो की मौत

नई दिल्ली। साउथ दिल्ली के मालवीय नगर थाना क्षेत्र के शेख सराय में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पार्किंग में खड़ीं 3 एंबुलेंस में आग लग गई। इनमें से एक एंबुलेंस में सो रहे 2 लोगों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से जल गया। हादसा देर रात करीब एक बजे उस वक्त हुआ जब आंधी चल रही थी। इससे आग बेकाबू हो गई। मृतकों की पहचान मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी राहुल सक्सेना (24) और खानपुर निवासी गुड्डू (25) के रूप में हुई है। हादसे में संगम विहार निवासी सुबोध कुमार (40) गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

fire

आग की घटना सोमवार की रात करीब एक बजे उस समय हुई, जब आंधी चल रही थी। आंधी से आग और भड़क गई। इससे पीड़ितों को बचने का मौका नहीं मिला। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस में मच्छर भगाने के लिए कॉइल जलाई हुई थी, इससे आग लग गई। इस एंबुलेंस से मंगलवार सुबह ही एक मरीज को देहरादून लेकर जाना था, लेकिन उससे पहले ये दर्दनाक घटना हो गई।

पुलिस ने बताया कि किसी ने पीसीआर कॉल करके बताया था कि एंबुलेंस में आग लग गई है। दमकल कर्मियों ने राहुल और गुड्डू को एंबुलेंस से निकाला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जबकि सुबोध जिंदा था। उनकी हालत नाजुक है। सुबोध 90 फीसदी जल चुके हैं। वह पुलिस को बयान देने की हालत में नहीं हैं। सभी राणा एंबुलेंस के लिए काम करते थे और उसी की एक एंबुलेंस में रात को सो गए थे।

सभी असिस्टेंट के गुड्डू ने 15 दिन पहले ही जॉइन किया था, जबकि राहुल डेढ़ साल से काम कर रहा था। मालवीय नगर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आग के कारणों का पता कर रही है। पुलिस राहुल व गुड्डू के शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

ये भी पढ़ें- इंडिया बाज़ार डॉट इन के साथ जुड़कर रोज कमाएं 7500 रुपए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+