नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाद अब LNJP अस्पताल के बेसमेंट में करंट लगने से 18 वर्षीय युवक की मौत

LNJP Hospital electrocuted: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बारिश के पानी में करंट लगने से एक महिला की मौत के बाद अब लोक नायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल के बेसमेंट में एक 18 वर्षीय व्यक्ति की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई है।

रिपोर्टों के मुताबिक दिल्ली के LNJP अस्पताल के बेसमेंट में पानी भर गया था और एक बिजली का तार इसके संपर्क में आ गया था, जिससे पानी में बिजली का करंट आ गया था। करंट के संपर्क में आने के बाद आज 2 जुलाई को 18 वर्षीय शख्स की मौत हो गई है।

LNJP Hospital electrocuted

मृतक की पहचान अस्पताल में मजदूरी करने वाले सुजीत कुमार के रूप में हुई है। करंट लगने के बाद डॉक्टरों ने सुजीत कुमार को मृत घोषित कर दिया।

बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला सुजीत एलएनजेपी अस्पताल के परिसर में निर्माण स्थल पर मजदूर के रूप में काम कर रहा था। जब वह बेसमेंट में काम कर रहा था तो उसे करंट लग गया। दूसरे मजदूर ने उसे देखा और अस्पताल ले गया।

फोरेंसिक टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। शव को सुरक्षित रख लिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में एक इमारत के निर्माण में लगे सुजीत कुमार नाम के एक मजदूर की आज बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना स्थल का एफएसएल औप क्राइम टीम द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। आगे की जांच की जा रही है।

एलएनजेपी अस्पताल में यह घटना 25 जून 2023 को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन परिसर में एक महिला की करंट लगने से मौत के ठीक एक हफ्ते बाद हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+