सट्टे और शराब माफिया के खिलाफ शिकायत करने वाले किशोर आदर्श की दिल्ली में बर्थडे पर हत्या

नई दिल्ली। नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में अपना जन्मदिन मना रहे 17 साल के एक लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लड़के का नाम आदर्श था, जो अपनी दादी के साथ रहता था। आदर्श ने सट्टे और शराब माफिया के खिलाफ शिकायत की थी। माफिया ने उसे मरवाने की कई बार कोशिश की। कुछ समय पहले भी आदर्श पर जानलेवा हमला किया गया था, हालांकि तब वह बाल-बाल बच गया। उसके बाद विगत सोमवार की शाम लाल बाग इलाके में वह अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए आया था, उसी दौरान कुछ बंदूकवाले आए और गोली मारकर भाग गए।

17-years-adarsh-shot-dead-by-mafias-in-adarsh-nagar-of-delhi

संवाददाता के अनुसार, आदर्श के माता-पिता नहीं थे। स्थानीय लोगों ने उसकी हत्या के बाद लाश को रिंग रोड पर रखकर प्रदर्शन किया। जिससे कई घंटों तक मुकुंदपुर रेड लाइट पर लंबा जाम लग गया। एक स्थानीय लड़के ने बताया कि पहले आदर्श की लाश को बाबू जगजीवन राम में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया था, लेकिन जैसे ही हॉस्पिटल से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया। वहां जोरदार प्रदर्शन होने लगा। इस मामले में पुलिस ने हत्यारों को लेकर क्या कार्रवाई की, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई।

17 years adarsh shot dead by mafias in Adarsh Nagar of Delhi

लोगों का कहना था कि आदर्श ने मुकुंदपुर में चल रहे सट्टे और शराब माफिया के खिलाफ आवाज बुलंद की थी। जिसको लेकर उस पर बार-बार हमले हो रहे थे। कई बार कार्रवाई करने के बाद भी पुलिस हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। आखिरकार हमलावरों ने उस नाबालिग की जान ले ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+