दिल्ली में लंबे समय बाद कोरोना वायरस के नए मामलों में दिखी बढ़ोतरी, दर्ज हुए 165 नए केस

नई दिल्ली, 18 जून: राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 165 नए मामले दर्ज किए गए हैं और और 14 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। इस दौरान पॉजिटिविटी रेट 0.22 फीसदी रहा। शुक्रवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने ये जानकारी दी है। दिल्ली में अब तक 14,32,033 कोरोना के मामले आ चुके हैं। जिसमें से फिलहाल 2,445 एक्टिव केस हैं। वहीं अब तक 24,900 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। दिल्ली में बीते काफी दिन से नए मामलों में लगातार कमी आ रही थी लेकिन आज नए मामले कल के मुकाबले थोड़े बढ़े हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Recovery Rate पहुंचा 96 फीसदी, Active Case में भी गिरावट | वनइंडिया हिंदी
     Delhi reports 165 new coronavirus cases 14 deaths in 24 hours Active cases now 2445

    दिल्‍ली में गुरुवार को 24 घंटे में कोरोना के 158 नए केस दर्ज हुए थे। ऐसे में आज नए मामले घटने की बजाय 07 बढ़े हैं। वहीं गुरुवार को 10 लोगों की मौत हुई थी और आज चार ज्यादा यानी 14 मरीजों ने दम तोड़ा है। पॉजिटिविटी रेट भी गुरुवार के 0.20 के मुकाबले आज 0.22 फीसदी रहा है। ये बढ़ोतरी मामूली है लेकिन इस लिहाज से अहम है कि लंबी गिरावट के बाद ये बढ़त देखी गई है। उससे पहले बुधवार को दिल्ली में कोरोना के 212 नए केस सामने आए थे और 25 मरीजों की मौत हुई थी। वहीं मंगलवार को 228 नए मामले मिले थे।

    देश में कोरोना की स्थिति

    देश में कोरोना वायरस संक्रमण की बात करें तो बीते 24 घंटों में 62,480 नए कोरोना केस आए और 1587 संक्रमितों की जान गई है। पिछले चार दिनों से लगातार कोरोना के दैनिक मामले 70 हजार से कम आ रहे हैं। देश में अब एक्टिव केस आठ लाख से नीचे आ गए हैं। इस समय देश में 7,98,656 सक्रिय मरीज हैं। सरकारी आंकड़े के मुताबिक, कोरोना से देश में अब तक 3,83,490 मरीजों की मौत हो चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+