10 वर्षीय कुकर्म पीड़ित लड़के की मौत, डॉक्टर बोले- गुप्तांग में घाव इतने भीषण कि निर्भया गैंगरेप की याद आ गई
कुकर्म पीड़ित 10 वर्षीय लड़के ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में दम तोड़ दिया। 18 सितंबर को तीन दोस्तों ने उसके साथ कुकर्म किया था। जिसमें उसका चचेरा भाई भी शामिल था।
नई दिल्ली, 01 अक्टूबर: कुकर्म पीड़ित 10 वर्षीय लड़के ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में दम तोड़ दिया। 18 सितंबर को तीन दोस्तों ने उसके साथ कुकर्म किया था। जिसमें उसका चचेरा भाई भी शामिल था। कुकर्म के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सभी आरोपियों की उम्र 10-12 साल है। बच्चे ने शनिवार सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया।

लड़के की मां ने कहा कि हम उसके साथ थे और फिर कुछ डॉक्टर आए। कहा कि उसका दिल धड़कना बंद हो गया है। उन्होंने बाहर इंतजार करने को कहा और कुछ मिनटों के बाद कहा कि वह नहीं रहा। बच्चे की मां ने कहा कि डॉक्टर ने हमें शुरू में कहा था कि हम उसे अगले हफ्ते घर ले जा सकेंगे। वह अचानक कैसे मर सकता है?
नाम न जाहिर करने की शर्त पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें 'अनौपचारिक रूप से' सूचित किया गया है कि बच्चे की मौत हो गई है। हालांकि, उन्हें अभी तक अस्पताल से आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। पुलिस उपायुक्त (उत्तर पूर्व) संजय कुमार सेन ने पुष्टि की कि 10 वर्षीय लड़के का निधन हो गया है।
18 सितंबर को पूर्वी दिल्ली में तीन नाबालिगों ने लड़के के साथ कुकर्म किया था। इसके बाद बुरी तरह से पीटा भी था। 22 सितंबर को लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने कहा कि लड़के के प्राइवेट पार्ट में घाव इतने भीषण थे कि उन्हें 16 दिसंबर 2012 की निर्भया सामूहिक बलात्कार पीड़िता की याद दिला दी। डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उसके गुप्तांगों में नुकीली चीजें डाली गई थीं।
पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर के रहने वाले लड़के के परिवार ने कहा कि उसे 18 सितंबर की शाम को क्रिकेट खेलने के बहाने पड़ोस के कुछ लड़कों ने बुलाया था।
यह भी पढ़ें- Basti News: सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन डॉक्टरों पर दर्ज हुआ गैंगरेप का केस












Click it and Unblock the Notifications