Basti News: सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन डॉक्टरों पर दर्ज हुआ गैंगरेप का केस
बस्ती जिले की कोतवाली पुलिस ने बुधवार को कैली छात्रावास में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन डॉक्टरों पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया है। डॉक्टर सिदार्थ, डाक्टर कमलेश, डॉक्टर गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़
बस्ती,28सितंबर: बस्ती जिले की कोतवाली पुलिस ने बुधवार को कैली छात्रावास में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन डॉक्टरों पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया है। डॉक्टर सिदार्थ, डाक्टर कमलेश, डॉक्टर गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर छात्रावास कैली हॉस्पिटल में गैंगरेप की की शिकायत की थी।

क्षेत्राधिकारी सदर कोतवाली ने बताया कि लखनऊ की रहने वाली एक लड़की का पिछले साल दिसंबर माह में बस्ती के डॉक्टर सिद्धार्थ से सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क हुआ था।दोनों में धीरे-धीरे नजदीकी बढ़ी और युवती अगस्त माह में डॉक्टर सिद्धार्थ से मिलने बस्ती आई थी।युवती ने आरोप लगाया था कि डॉक्टर सिद्धार्थ ने अपने दो डॉक्टर साथियों कमलेश व गौतम के साथ मिलकर कैली छात्रावास में सामूहिक दुष्कर्म किया ।इस मामले में कोतवाली पुलिस ने तीनों डॉक्टरों पर रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक ,बस्ती के एक डॉक्टर से लखनऊ की रहने वाली एक लड़की का संपर्क एप के जरिए 2021 में हुआ। एक बार डॉक्टर एक शादी में शामिल होने के बहाने उसे अपने साथ बस्ती ले आया। यहां अपने फ्लैट में रखा। कमरे पर एक व्यक्ति को बुलाकर उससे शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर किया। मना करने पर मारा पीटा और धमकी दी।लड़की का कहना है कि 10 अगस्त 2022 को एक इंटरव्यू के चक्कर में वह फिर से इस डॉक्टर से मिली। इसके बाद बस्ती आई और फिर इसी डॉक्टर के साथ एक फ्लैट पर रूकी। यहां अचानक उसके दो और डॉक्टर दोस्त आ गए। फिर तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया।












Click it and Unblock the Notifications