इलाके में पुलिस की करीब 10 PCR वैन, इसके बाद भी युवती को 12 KM तक घसीटती रही कार
फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) ने बुधवार को कहा कि वह गाड़ी के अगले पहिये में फंस गई थी। ज्यादातर खून के धब्बे अगले बाएं पहिये के पीछे पाए गए। जैसे-जैसे मामले की जांच जारी है।

sultanpuri kanjhavala accident: 1 जनवरी की तड़के हुई दिल्ली सुल्तानपुरी दुर्घटना में नया मोड़ सामने आया है। घटना का नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन उस सड़क पर देखी गई जहां से हादसे के बाद रात को बलेनो कार गुजरी थी। हालांकि, कार और पुलिस वैन सड़क से कब गुजरी, इसका सही समय अभी स्पष्ट नहीं है। वहीं, सूत्रों ने दावा किया है कि 9 पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) वैन ने कार का पीछा किया, लेकिन उसे पकड़ने में नाकाम रहे। एक जनवरी की तड़के 20 वर्षीय अंजलि की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी थी और उसे करीब 12 किमी तक घसीट दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई।
स्कूटी पर दो महिलाएं सवार
Recommended Video

फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) ने बुधवार को कहा कि वह गाड़ी के अगले पहिये में फंस गई थी। ज्यादातर खून के धब्बे अगले बाएं पहिये के पीछे पाए गए। जैसे-जैसे मामले की जांच जारी है, हर दिन मामले के नये-नये मोड़ सामने आ रहे हैं। मंगलवार को पता चला कि घटना स्थल पर पीड़िता की दोस्त मौजूद थी। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि जिस दोपहिया वाहन से हादसा हुआ उस पर दो महिलाएं सवार थीं।
आप ने बीजेपी पर लगाया आरोप
इस मामले के पांचों आरोपियों दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्ण (27), मिथुन (26) और मनोज मित्तल (27) को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनकी पुलिस हिरासत बुधवार को खत्म हो रही है। मनोज मित्तल भाजपा के एक स्थानीय पदाधिकारी हैं और आप ने आरोप लगाया था कि दिल्ली पुलिस मामले में "लचर रवैया" अपनाकर उन्हें बचाने की कोशिश कर रही है।
घसीटने से हुई मौत
पुलिस ने अंजलि के परिवार के इस दावे को खारिज कर दिया था कि पांच पुरुषों द्वारा उसका यौन उत्पीड़न किया गया था, क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया था कि महिला की मौत के बाद उसके गुप्तांगों पर कोई चोट नहीं पाई गई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि मौत का कारण दुर्घटना और घसीटना था।
यौन उत्पीड़न से इंकार
दिल्ली के सुल्तानपुरी से कंझावला तक लगभग 12 किलोमीटर तक एक कार द्वारा खींचे जाने के बाद 20 वर्षीय महिला अंजलि की रविवार तड़के मौत हो गई। अंजलि के परिवार ने आरोप लगाया कि कार के अंदर मौजूद पांच लोगों ने उसका यौन उत्पीड़न किया। हालांकि, ऑटोप्सी रिपोर्ट ने यौन उत्पीड़न से इनकार किया, क्योंकि महिला की मौत के बाद उसके गुप्तांगों पर कोई चोट नहीं पाई गई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि मौत का कारण दुर्घटना और घसीटना था।
यह भी पढ़ें- कंझावला के बाद दिल्ली फिर शर्मसार! दोस्ती तोड़ी तो युवक ने लड़की को मार दिया चाकू, VIDEO












Click it and Unblock the Notifications