देहरादून: बुल्हाड़-बायला मार्ग पर खाई में गिरी गाड़ी, अब तक 13 लोगों की मौत

देहरादून: बुल्हाड़-बायला मार्ग पर खाई में गिरी गाड़ी, अब तक 13 लोगों की मौत

देहरादून, 31 अक्टूबर: उत्तराखंड के देहरादून जिले में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां चकराता के बुल्हाड़-बायला मार्ग पर एक बुलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में अबतक 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर एसडीएम चकराता पुलिस और एसडीआरएफ के साथ मौके पर पहुंचे गए। एसडीआरएफ ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। वहीं, इस हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया।

Uttarakhand: Many people no more, 4 hospitlaised in a road accident at Dehradun

बताया जा रहा है कि चकराता के भरम खत के बायला गांव से विकासनगर जा रही गाड़ी (यूटिलिटी) रविवार सुबह बुल्हाड़-बायला मार्ग पर अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई। हादसे के वक्त यूटिलिटी में करीब 15 लोग सवार थे। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी 13 शवों को खाई से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौजूद हैं।

देहरादून के चकराता में हुए हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री धामी ने जिला प्रशासन से राहत एवं बचाव अभियान को तेज करने और घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता मुहैया कराने को कहा है। सीएम धामी ने जानकारी देते हुए बताया कि चकराता क्षेत्र के अंतर्गत बुल्हाड़-बायला मार्ग पर बड़ी दुखद घटना हुई है। गाड़ी में 15 लोग सवार थे, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई। सीएम ने कहा कि घायलों को हरसंभव इलाज की व्यवस्था की गई है।

Recommended Video

    Uttarakhand Bus Accident: Dehradun में खाई में गिरी बस, अबतक 15 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी

    सुबह 08:15 पर हुआ था हादसा
    चकराता क्षेत्र के अंतर्गत बुल्हाड़-बायला मार्ग पर ये हादसा करीब 08:15 बजे हुआ था। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी के मुताबिक, आपदा कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि चकराता-त्यूणी मार्ग पर राजस्व क्षेत्र ग्राम बायला के पास एक बुलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर थाना चकराता से पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया। उक्त बुलेरो वाहन में कुल 15 सवारियां सवार थी, जिनमें से 13 सवारियों की मौके पर मृत्यु हो गई तथा दो घायलो को रेस्क्यू कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    इन लोगों की हुई हादसे में मौत
    पुलिस के मुताबिक, मातबर सिंह (48), रेखा चौहान (30), तानिया (11), ईशा चौहान (18), काजल (15), जयपाल सिंह (40), साधु राम (60), अजंली (13), दान सिहं (60), रतन सिंह (50), नरेन्द्र सिंह (35), जीतू राम (34) और हरि राम (52) की मौत हो गई। ये सभी देहरादून जिले के चकराता थाना क्षेत्र के गांव बायल के रहने वाले थे। वहीं, ऋतिक (06) और गजेन्द्र तोमर (29) घायल हुए है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख
    उत्तराखंड के चकराता में हुए दर्दनाक हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख। कहा हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को पीएमएनआरएफ की ओर से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+