उत्तराखंड सरकार ने कोरोना की वजह से सावन माह में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा रद्द की

देहरादून, 02 जुलाई: उत्तराखंड सरकार ने कोरोना महामारी की वजह से सावन माह में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को रद्द करने का निर्णय लिया है। उत्तराखंड सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी है। बता दें, लगातार ये दूसरा साल है, जब महामारी की वजह कांवड़ यात्रा रद्द की गई है। वार्षिक तीर्थयात्रा 25 जुलाई से शुरू होकर 6 अगस्त 2021 को समाप्त होने वाली थी।

Uttarakhand government cancels Kanwar Yatra amid COVID 19 pandemic

कोविड की वजह से इस साल भी कांवड़ यात्रा रद्द

भगवान शिव के भक्त साल भर श्रावण मास में कांवड़ यात्रा का इतंजार करते हैं। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इस साल भी कांवड़ यात्रा नहीं होगी। उत्तराखंड सरकार ने अधिकारिक घोषणा करते हुए कहा है कि कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए हम इस साल की कांवड़ यात्रा को भी रद्द की जा रही है।

हरिद्वार में जुटते हैं शिव भक्त

बता दें, कांवरिया अपने-अपने क्षेत्रों में शिव मंदिरों में चढ़ाने के लिए गंगा नदी से पानी ले जाने के लिए हरिद्वार में जुटते हैं। उत्तराखंड के अलावा भी बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भी कांवड़ यात्रा निकाली जाती है, लेकिन फिलहाल इन राज्यों की ओर से कांवड़ यात्रा को लेकर कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। उत्तराखंड शहरी विकास विभाग ने यात्रा पर रोक संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्य सचिव ओमप्रकाश के निर्देश के बाद शहरी विकास विभाग ने इसके आदेश कर दिए। शहरी विकास विभाग के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। आपको बता दें कि हर साल कांवड़ यात्रा में देशभर से श्रद्धालु आते हैं। उनकी आवाजाही से कोरोना संक्रमण का खतरा ज्यादा है। इस साल कोरोना की तीसरी लहर को भांपते हुए ये फैसला लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+