उत्तराखंड में कोरोना ने बढाई टेंशन! 11 IFS अफसरों के संक्रमित होने के बाद एफआरआई में पर्यटकों की एंट्री बंद
देहरादून, 27 नवंबर: कोरोना वायरस संक्रमण ने उत्तराखंड सरकार की एक बार फिर से टेंशन बढ़ा दी है। जी हां..एफआरआई ओल्ड हॉस्टल में 11 आईएफएस अफसर कोरोना संक्रमित मिले है। जिसके बाद वन अनुसंधान संस्थान में पर्यटकों और मॉर्निंग वाकर्स समेत तमाम बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

बता दें, गुजरात, झारखंड, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों के वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अनुसंधान संस्थान में मिड टर्म ट्रेनिंग में हिस्सा लेने के लिए आए थे। इस दौरान एक सीनियर अधिकारी समेत 11 आईएफएस अफसर कोरोना संक्रमित पाए गए। इस बारे में देहरादून के जिलाधिकारी आर राजेश कुमार ने मीडिया को जानकारी दी।
अब वन अनुसंधान संस्थान के निर्देशक अरुण की ओर से निर्देश जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि सिर्फ संस्थान के अधिकारियों, वैज्ञानिकों और कर्मचारियों को ही परिसर में दाखिल होने के इजाजत होगी। हालांकि, इस दौरान पर्यटकों समेत तमाम बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक रहेंगी। तो वहीं, कोरोना संक्रमण संस्थान के अधिकारियों, वैज्ञानिकों और कर्मचारियों में ना फैलने पाए, इसके लिए पूरे संस्थान परिसर को सैनिटाइज कराने के साथ ही कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने को लेकर भी आदेश जारी कर दिया गया है।
ऑफलाइन प्रशिक्षण पर भी रोक
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में मिड टर्म प्रशिक्षण लेने पहुंचे वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनके ऑफलाइन प्रशिक्षण पर रोक लगा दी गई है। अब अधिकारियों को ऑनलाइन शिक्षण दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications