अधिकारियों ने स्विच ऑफ किया फोन तो दर्ज होगी FIR, भारी बारिश को देखते हुए देहरादून डीएम ने दिए निर्देश
अधिकारियों ने स्विच ऑफ किया फोन तो दर्ज होगी FIR, भारी बारिश को देखते हुए देहरादून डीएम ने दिए निर्देश
देहरादून, 18 सितंबर: उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का कहर जारी है, जिसकी वजह से जगह-जगह जलभराव, भूस्खलन और एक्सीडेंट की खबरें सामने आ रही है। ऐसे में देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आर. राजेश कुमार ने सरकारी मशीनरी को आपदा के दौरान अलर्ट मोड में रहने की हिदायत दी है। साथ ही उन्होंने कहा, किसी भी दशा में अधिकारी (आपातकालीन परिस्थितियों को छोड़कर) अपना फोन स्विच ऑफ नहीं रखेंगे।

देहरादून के डीएम डॉ. आर. राजेश कुमार कहा कि यदि किसी अधिकारी का फोन स्विच ऑफ पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम (डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट) में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बता दें, इस संबंध में शुक्रवार 17 सितंबर को डीएम लेटर भी जारी किया है। डीएम की तरफ से जारी लेटर में कहा कि आपदा की घटना के दौरान अधिकारियों के फोन बंद मिलने की बात सामने आ रही है। यह स्थिति ठीक नहीं है। क्योंकि आपात स्थिति में संबंधित विभाग के अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारियों की जरूरत पड़ सकती है।
ऐसे में सभी जिला स्तरीय अधिकारी अपना फोन ऑन रखेंगे। अपरिहार्य स्थिति के अलावा फोन बंद पाए जाने को आदेश की अवहेलना माना जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि रेंडम आधार पर किसी भी अधिकारी को कॉल कर उनकी सक्रियता का आकलन किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications