उत्तराखंड सियासी संकट के पीछे रामदेव का हाथ, बाबा ने किया इंकार
नयी दिल्ली। उत्तराखंड में जारी सियासी संकट अभी खत्म नहीं हुआ है। सीएम हरीश रावत की कुर्सी मुश्किल में है। ऐसे में कांग्रेस इन सब के लिए बाबा रामदेव को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। कांग्रेस ने बाबा रामदेव पर भाजपा के साथ मिलकर राज्य सरकार को गिराने का आरोप लगाया है। ऐसे में कांग्रेस के आरोपों पर बाबा रामदेव ने पलटवार किया है।

बाबा रामदेव ने कांग्रेस के आरोपों को नकारते हुए कहा कि मैंने सपने में भी कभी किसी कांग्रेस विधायक से बात नहीं की। मैने अखबारों में पढा है कि रामदेव और अमित शाह ने मिलकर राज्य सरकार को गिराने की साजिश रची। रामदेव ने कहा कि हम जो भी करते हैं, खुल कर करते हैं। हम पर्दे के पीछे छुपकर कुछ नहीं करते।
बाबा रामदेव ने कहा कि इस मामले में हमारी कोई भूमिका नहीं है। आरोपों को खारिज करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि राजनीतिक घटनाओं के लिये राजनीतिक दलों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिये। रामदेव की इस सफाई पर कांग्रेस ने कहा है कि वो जितनी भी सफाई दे दें, लेकिन सरकार गिराने के आरोपों से बच नहीं सकते।












Click it and Unblock the Notifications