उत्तराखंड में कौन होगा भाजपा का सीएम, ये नाम सबसे आगे
उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने 70 में से 56 सीटें जीती हैं। इसके बाद से मुख्मंत्री पद के नाम के लिए चर्चा जोरों पर है।
देहरादून। उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद मुख्मंत्री कौन बनेगा, इससे जुड़े कयासों का दौर जारी है। शनिवार को परिणाम आने के बाद से ही भाजपा कैंप में सीएम पद के लिए नामों की चर्चा शुरु होने लगी थी। सूत्रों की मानें तो सतपाल महराज और त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम मुख्यमंत्री पद की रेस में है।

श्याम जाजू ने कहा...
हालांकि पार्टी नेताओं ने किसी नाम की पुष्टि करने से इनकार कर दिया। देहरादून स्थित पार्टी कार्यालय में जीत की खुशी मनाए जाने के दौरान राज्य इनचार्ज श्याम जाजू ने कहा कि मुख्यमंत्री विजयी विधायकों में से चुना जाएगा। जाजू के मुताबिक यह फैसला राष्ट्रीय कोर कमेटी की ओर से किया जाएगा लेकिन प्रत्याशी पार्टी का कार्यकर्ता होगा और निर्वाचित विधायक।

ये है दोनों की खासियत
बता दें कि सीएम पद के लिए जिन दो नामों की चर्चा है, उनमें से सतपाल सिंह, राज्य की चौबटाखाल सीट से विधायक चुने गए हैं। वो अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के राजपाल सिंह बिष्ट से 7354 मतों से जीते। वहीं त्रिवेंद्र सिंह रावत, डोईवाल सीट से अपने प्रतिंद्वदी कांग्रेस के हीरा सिंह बिष्ट से 24,869 मतों से जीते।

मिल सकता है पद
बता दें कि सतपाल महराज, पहले कांग्रेसी नेता थे जो 2014 में हरीश रावत के सीएम बनने के बाद भाजपा में शामिल हुए। दूसरी ओर तिवेंद्र सिंह रावत, कुछ दिनों पहले तक पार्टी के झारखंड इकाई के इंचार्ज थे और माना जाता है कि वो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। भाजपा सूत्रों के अनुसार इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि सतपाल महराज को कोई बड़ा पद ना मिले। एक भाजपा नेता ने कहा कि वास्तविकता ये है कि चौबटखाल सीट से विधायक रहे तीरथ सिंह रावत को दरकिनार कर सतपाल को टिकट दिया गया था जो स्पष्ट इशारा करता है कि पार्टी उच्च पदस्थ लोगों से उनके घनिष्ठ संबंध हैं।

ये 4 नाम भी शामिल...
वो लोग जो त्रिवेंद्र सिंह रावत का समर्थन कर रहे हैं, उनका कहना है कि रावत ने संगठन में अनुभव दिखाया है। उनका रिकॉर्ड क्लीन है और वो मंत्री भी रहे हैं। साथ ही उनका केंद्रीय नेताओं के साथ काम करने का अनुभव भी है, ऐसे में ये सारे तत्व उनके फेवर में काम करेंगे। इतना ही नहीं चर्चा रमेश निशंक पोखरियाल, भुवन चंद्र खंडूरी, विजय बहुगुना और भगत सिंह कोशियारी का नाम भी मुख्यमंत्री पद की रेस में है।
-
Surabhi Khandelwal: मध्यप्रदेश बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष की बेटी हार्ट अटैक से मौत, लंबे समय से थीं बीमार -
LPG गैस सिलेंडर की कमी को लेकर राज्य सरकार ने की स्थिति स्पष्ट, अफवाहों को लेकर भी कही ये बात -
Uttarakhand Budget satra सड़क से लेकर सदन तक कांग्रेस का हंगामा, 11 विधेयक सदन में पेश, जानिए आज क्या रहा खास -
Saurabh Bhardwaj का BJP पर वार, भाजपा को कैसे पता आबकारी मामले में क्या फैसला आना है? -
ICC के चाबुक से घायल हुए अर्शदीप सिंह, जीत के नशे में चूर सरदारजी को मिली कड़ी सजा -
LPG Gas Booking Number: इंडेन, भारत गैस और HP गैस सिलेंडर कैसे बुक करें? जानें सरकार की नई गाइडलाइन -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
जीत के बाद भी टीम इंडिया से वापस ली जाएगी T20 World Cup की ट्रॉफी? सामने आई बड़ी वजह, फैंस हैरान -
Gold Rate Today: जंग के बीच भारत में लगातार सस्ता हो रहा सोना, इतना गिरा भाव, अब क्या है 22k, 18K गोल्ड का रेट -
Love Story: IFS की ट्रेनिंग के दौरान हिंदू लड़की को दिल दे बैठे थे Hardeep Puri, शादी लिए मिली थी धमकी -
Kim Yo Jong Profile: किम जोंग उन की ‘सबसे ताकतवर बहन’ कौन? ईरान जंग के बीच अमेरिका को खुली धमकी, दुनिया अलर्ट -
US-Iran-Israel War: 11 मार्च तक पूरी तरह खत्म हो जाएगा Iran? US का मास्टर प्लान तैयार, कहा- आज सबसे भयंकर हमले












Click it and Unblock the Notifications