उत्तराखंड में 100% पात्र लोगों को दी गई कोरोना की पहली डोज- सीएम धामी

राज्य में सभी शत-प्रतिशत पात्र लोगों को कोरोना का पहला टीका लगाया जा चुका है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को इस बात की जानकारी दी।

देहरादून, 17 अक्टूबर। कोरोना वायरस टीकाकरण को लेकर उत्तराखंड सरकार एक्टिव मोड में दिख रही है और इसके नतीजे भी दिखाई दे रहे हैं। राज्य में सभी शत-प्रतिशत पात्र लोगों को कोरोना का पहला टीका लगाया जा चुका है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राज्य के 74 लाख यानी शत प्रतिशत पात्र लोगों को कोरोना वायरस की पहली डोज दे दी गई है।

pushkar singh dhami

उन्होंने दावा किया कि सरकार ने अपने निर्धारित समय से तीन महीने पहले ही यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। इस उपलब्धि को हासिल करने में अपना योगदान देने वाले सभी सरकारी कर्मचारियों, निजी और स्वैच्छिक एजेंसियों को सीएम ने धन्यवाद दिया। उन्होंने अगस्त से राज्य को वैक्सीन की खुराक की आपूर्ति बढ़ाने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें: रेस्क्यू के बाद मां से मिलाने वाले अधिकारी के पैर से लिपट गया हाथी का बच्चा, फोटो हुई वायरल

राज्य के 34.68 लाख लोगों का टीकाकरण पूरा
राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार राज्य के 34.68 लाख लोगों को कोरोना की दूसरी डोज दी जा चुकी है, यानी 34.68 लाख लोगों का टीकाकरण पूरा हो चुका है।

मुख्यमंत्री ने दूसरी डोज लेने की अपील
जिन लोगों ने कोरोना की पहली डोज ले ली है, ऐसे लोगों से सीएम धामी ने समय रहते कोरोना की दूसरी डोज लेने की अपील की है। उन्होंने कहा जैसे ही उन्हें अनुमति मिलेगी उसके बाद 18 वर्ष से कम आयु के लोगों का टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर टीकाकरण की बात करें तो वहां भी टीकाकरण बुलेट ट्रेन की रफ्तार से चल रहा है। टीकाकरण के मामले में भारत ने 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। इसके लिए विश्व बैंक ने भी भारत की तारीफ की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+