मनीगाछी: जिला परिषद चुनाव लड़ रहे 21 साल के युवा उम्मीदवार सुमित, बदलाव के लिए गिनाया 11 सूत्री संकल्प
दरभंगा। बिहार पंचायत चुनाव में दरभंगा के मनीगाछी प्रखंड में क्षेत्र संख्या 35 (11/3) से 21 साल के उम्मीदवार सुमित कुमार झा मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में वे पिछले कई सालों से देख रहे हैं कि पंचायत प्रतिनिधि विकास का कोई काम नहीं कर रहे हैं इसलिए वो बदलाव का संकल्प लेकर जिला परिषद चुनाव लड़ रहे हैं। उनका चुनाव चिन्ह अंगूर का गुच्छा है। जिला परिषद प्रत्याशी सुमित कुमार झा अपना 11 सूत्री संकल्प गिनाते हैं। उनका कहना है कि अगर वे चुनाव में जीत हासिल करते हैं तो वे इन संकल्पों पर काम करेंगे।

1. पंचायत संबंधित हरेक सरकारी काम पंचायत भवन पर होगा। आपको किसी काम के लिए ब्लॉक ऑफिस पर भागदौड़ की जरूरत नहीं पड़ेगी। ग्राम-जनतंत्र के मंदिर पंचायत भवन का महत्व स्थापित किया जाएगा।
2. ट्रेडिशनल प्रतिनिधियों के तरह आवास, जल-नल, शौचालय सहित किसी भी योजना में कमीशन नहीं देना होगा। सरकार के इन डायरेक्ट लाभ वाले योजना में आने वाली राशि का जो प्रतिशत प्रतिनिधि डकार जाते हैं उसको सीधे लाभार्थी को दिया जाएगा।
3. हमारा लक्ष्य रहेगा कि पंचायत शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि, कुटीर उद्योग, पशुपालन, सफाई, सरकारी योजना समेत तमाम मामलों में एक मॉडल क्षेत्र के रूप में विकसित हो।
4. पंचायत के सभी स्कूलों की व्यवस्था ठीक करने का प्रयास करेंगे। शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, रेगुलर क्लास, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और स्कूल संचालक समिति की समुचित फंक्शनिंग होगी। कंप्यूटर शिक्षा, लायब्रेरी और नियमित स्पोर्ट्स की सुविधा स्कूलों में उपलब्ध करवाई जाएगी।
5. पंचायत के बंद पड़े स्वास्थ्य केंद्र को फिर खुलवा कर उसे सुचारू ढंग से चलवाया जाएगा। डॉक्टरों की ससमय उपस्थिति हो और गरीबों को मुफ्त ईलाज व दवाई मिले ये सुनिश्चित किया जाएगा। पंचायत में 24 घंटे निःशुल्क एंबुलेस उपलब्ध करवाया जाएगा।
6. पंचायत में युवाओं को खेल मैदान, खेल सामग्री और व्यायामशाला उपलब्ध करवाया जाएगा। समय समय पर अधिकतम खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित कर टेलेंट को प्रोत्साहित किया जाएगा।
7. पंचायत में रोजगार पैदा करने के लिए सरकारी और गैरसरकारी प्रयास से सहकारी समिति बना ग्रामीण स्तर पर लघु और कुटीर उद्योग लगाने को प्रोत्साहित किया जाएगा।
8. पंचायत में सरकारी और गैरसरकारी मदद के माध्यम से डेयरी, मत्स्य पालन, कुक्कुट पालन, मधुमक्खी पालन, मखाना उत्पादन, वर्मी कम्पोस्ट, बायो गैस, ऑर्गेनिक फार्मिंग सहित अन्य उन्नत प्रायोगिक कृषि संबंधित कार्यों की ट्रेनिंग लोगों को उपलब्ध करवाई जाएगी एवं इन उत्पादों को बाजार उपलब्ध करवाया जाएगा।
9. पंचायत के सार्वजनिक जगहों जैसे मंदिर, मस्जिद, मैदान, तालाब, कुआं, सड़क, नाली, चौक, हाट, श्मशान, कब्रिस्तान आदि की व्यवस्था दुरुस्त करवाया जाएगा।
10. प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन, किसान ऋण आदि योजना जरूरतमंदों को जल्द से जल्द और बिना कमीशनखोरी के उपलब्ध करवाया जाएगा।
11. खेतों में सिंचाई के लिए बंद पड़े स्टेट बोरिंग को चालू करवाया जाएगा। हरेक दमकल बोरिंग पर बिजली का कनेक्शन पहुंचाया जाएगा। किसानों के लिए किसान बीमा योजना का भुगतान समय पर होगा और पशुपालन हेतु पशु शेड की व्यवस्था की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications