दरभंगाः जिस्मफरोशी के धंधे में जाने के लिए पत्नी पर दबाव बनाने लगा पति फिर...

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में मौजूद हाउसिंग कॉलोनी के एक मकान में महिला की जली हुई लाश मिलने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक महिला के पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतक महिला की पहचान कल्पना गुप्ता के तौर पर की है, जो बंगाल की रहने वाली थी। कल्पना पेशे से ऑर्केस्ट्रा में बतौर डांसर के तौर पर काम करती थी। इसी ग्रुप में गुलाब नाम का युवक भी डांस करता था।

दोनों ऑर्केस्ट्रा ग्रुप में डांसर के तौर पर करते थे काम

दोनों ऑर्केस्ट्रा ग्रुप में डांसर के तौर पर करते थे काम

दोनों के बीच प्यार हो गया और दोनों ने अपने परिजनों के खिलाफ जाकर कुछ दिन पहले ही लव मैरेज किया और एक किराये के मकान में रहने लगे। शादी के कुछ दिन बाद से आरोपित पति गुलाब अपने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी ममला पर वेश्यावृति करने का दबाव बना रहा था। लेकिन पत्नी कल्पना इस बात के लिए तैयार नहीं हो रही थी। इसके चलते घर में आए दिन झगड़ा होता रहता था, जिसपर नाराज होकर माकान मालिक ने कमरा खाली करा दिया।

पत्नी को जिस्मफरोशी की धंधे में भेजना चाहता था पति

पत्नी को जिस्मफरोशी की धंधे में भेजना चाहता था पति

कमरा खाली करने के बाद गुलाब अपने दो दोस्त छोटू और शंभू की मदद से हाउसिंग कॉलोनी के एक मकान में अवैध रूप से रहने लगा। लेकिन यहां भी वह कल्पना पर जिस्मफरोशी के धंधे में जाने के लिए दबाव बनाता रहा। इसी बीच जब विवाद बढ़ गया तो तीनों ने मिलकर कल्पना की हत्या कर दी। फिर उसकी पहचान को छुपाने के लिए घर में ही शव को जला दिया।

पुलिस ने तीनों आरोपितों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने तीनों आरोपितों को किया गिरफ्तार

जलने की बदबू आने पर पुलिस को जानकारी मिली। इसके बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कल्पना के शव का केवल पैर बचा हुआ था। जबकि शव पूरी तरह से जलकर राख हो गया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। इसके बाद हत्या के 24 घंटे के अंदर एक ब्लाइंड केस को पूरी तरह से सुलझा लिया। वहीं हत्या के मामले में तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+