घर में गड़े धन का सपना देख चाचा-चाची बन गए हैवान, 9 साल के बच्चे की हत्या, जानिए पूरा मामला

चित्रकूट, 15 मार्च: 12 मार्च को उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में एक बच्चा का शव प्लास्टिक के डिब्बे में बंद मिला था। इस घटना का चित्रकूट पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने मासूम बच्चे की हत्या के आरोप में उसके चाचा-चाची को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 9 वर्षीय कन्हैया वर्मा की हत्या उसके चाचा-चाची ने घर में गड़े धन का सपना देखने के बाद की। फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

uncle and aunt sacrificed a 9-year-old child In the greed of money

ये मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के राघवपुरी कस्बे का है। यहां के रहने वाले राम प्रयाग रैदास नाम के व्यक्ति ने बीते 8 फरवरी को कर्वी कोतवाली में तहरीर देकर अपने 9 वर्षीय बच्चे कन्हैया के गुम होने की सूचना दी थी। 4 दिनों तक लापता नाबालिग का कहीं भी कोई सुराग नहीं लगा, मगर 12 फरवरी को लापता नाबालिग के पड़ोसी चाचा के घर से दुर्गंध आने पर जब परिजनों ने खोजबीन की तो लापता कन्हैया का शव एक अनाज के डब्बे में मिला।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू की तो हैरान करने वाली कहानी सामने आई। आरोपी दंपत्ति ने धन पाने की लालच में बच्चे की हत्या की थी। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक नाबालिग कन्हैया अपने पड़ोस में रहने वाले चाचा भुल्लू वर्मा के यहां आता-जाता था। भुल्लू और उसकी पत्नी उर्मिला को दीपावली के समय सपना आया था कि उसके घर में तीन हंडा धन गड़ा हुआ है।

अगर उस स्थान पर वह पूजा पाठ कर किसी नाबालिग की बलि देगा तो उसे वह धन प्राप्त हो जाएगा। इसी सपने को सच मान और धन की लालच में दंपत्ति ने तंत्र-मंत्र का सहारा लिया। तंत्र मंत्र करने के फिराक में आरोपी दंपति ने अपने ही भतीजे कन्हैया का पहले उसका गला दबाया और सर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को छिपा दिया। मृतक कन्हैया के लापता होने की सूचना पर जब पुलिस की जांच तेज हो गई तब आरोपी तंत्र-मंत्र की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए और उसके शव को एक अनाज के डब्बे में बंद कर रख दिया।

पुलिस की चौकसी की वजह से बच्चे के शव को घर में ही छिपाना पड़ा। इस कारण शव से दुर्गंध आने लगी और जब पड़ोसियों ने आरोपी दंपत्ति के घर पर खोजबीन की तो उसका शव बरामद हो गया। फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनके पास से आलाकत्ल सामान बरामद किया है और दोनों को जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+