सपा नेता की लव मैरिज का खौफनाक अंत, नदी में मिली पत्नी की लाश, पति के शव की तलाश जारी

चित्रकूट। पहले प्यार, फिर शादी और पांच साल बाद एक खौफनाक साजिश। चरित्र पर शक और पत्नी को उतार दिया मौत के घाट, लाश को ठिकाने लगाने गया और खुद नदी में डूब गया। करीब 36 घंटे चली तलाश के बाद एसडीआरएफ की टीम ने पत्नी की लाश को खोज निकाला है और पति की अभी भी तलाश जारी है।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

सपा नेता भरत दिवाकर ने अपनी पत्नी मीनू की हत्या की। मंगलवार की रात लाश को बोरे में भरकर रात तीन बजे बरुआ बांध लेकर आया था। भरत ने फोन कर नाविक से नाव बांध के किनारे लाने की बात कही। किनारे पहुंचने पर भरत ने पत्नी की लाश नाव में रख दी और उसके बाद लाश के साथ वजनी पत्थर बांध दिया। इसके बाद बीच धारा में चला गया। बीच धारा पहुंचने पर भरत ने लाश को उठाकर पानी में फेंकने की कोशिश की, तभी नाव पलट गई। भरत दिवाकर भी पानी में डूब गया। नाविक रामसेवक तैरकर किनारे आ गया।

नाविक ने किया खुलासा

नाविक ने किया खुलासा

बुधवार सुबह पुलिस को भरतकूप थाना इलाके के बरुआ बांध पर सपा नेता भरत दिवाकर की लावारिस हालत में गाड़ी खड़ी मिली। गाड़ी में एक लेडीज चप्पल, सपा नेता के कपड़े और जूते बरामद हुए थे। पुलिस ने मामला संदिग्ध देखते हुए स्थानीय लोगों से पूछताछ की। लोगों ने बताया कि आखिरी बार दिवाकर को नाविक राम सेवक के साथ देखा गया था। पुलिस ने राम सेवक को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सबकुछ बता दिया।

पांच साल पहले की थी लव मैरिज

पांच साल पहले की थी लव मैरिज

जानकारी के मुताबिक, भरत दिवाकर ने मीनू के साथ 2015 में लव मैरिज की थी। दोनों की एक बेटी भी है, जो मीनू के घर पर रहकर पढ़ाई करती है। बताया जाता है कि भरत को मीनू के चरित्र पर था। इसको लेकर अक्सर दोनों के बीच झगड़ा होता था। मंगलवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद भरत ने मीनू की हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+