अजीब बीमारी: अपने सिर के बाल खाती थी गर्भवती महिला, अब पेट से निकला ढाई किलो वजनी बालों का गुच्छा
Chitrakoot News: मध्य प्रदेश के सतना जिले के डॉक्टर्स ने 25 साल की एक महिला के पेट से ढाई किलो वजनी बालों का गुच्छा निकाला है। एक बीमारी के चलते यह महिला खुद के बाल खा जाती थी। पेट में ढेर सारे बाल जमा हो जाने के कारण उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई थी। उसकी आंत भी अवरुद्ध हो गई थी। जिसके चलते उसे डॉक्टरों के पास ले जाना पड़ा।
पूरा मामला सतना जिले की पवित्र नगरी चित्रकूट धाम स्थित जानकी कुण्ड चिकित्सालय का है। चिकित्सालय की वरिष्ठ सर्जन डॉ निर्मला गेहानी द्वारा उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से आई एक दर्द से पीड़ित महिला का आपरेशन कर महिला के आमासय से लगभग ढाई किलो बालों का गुच्छा निकाला गया है।

डॉ निर्मला गेहानी जानकारी देते हुए बताया गया कि इस प्रकार के जो मामले होते हैं। जिनमे महिलाएं बाल खाती हैं। उन्हें मेडिकल की भाषा में ट्राइकोमेज्योर कहा जाता है। बाल खाने वाली महिलाएं अक्सर कम उम्र की होती हैं। साथ ही साइकेट्रिक भी होती हैं।
Recommended Video
आमतौर पर इस प्रकार के अमूमन एक फ़ीसदी मामले ही होते हैं। पूरे जीवन में मेरे सामने इस प्रकार के कुल 3 केस ही सामने आए हैं। जिनमे एक 9 साल का बच्चा था। दूसरी एक 18 साल की लड़की का केस सामने आया था। और यह तीसरा केस 25 वर्षीय महिला का सामने आया है।
महिला के 5 वर्षीय, 2 वर्षीय और पांच माह के तीन बच्चे हैं और महिला को दूसरी प्रेगनेंसी के दौरान बालों को खाने की आदत बनी थी। बालों को खाने की आदत के चलते महिला जहां अपने बालों को तो खाती ही थी। साथ ही आसपास पड़े दूसरों के बालों को भी खा लेती थी। महिला को दूसरा बच्चा हो गया।जिसके बाद महिला ने बालों को खाना बंद कर दिया।
लेकिन महिला के पेट में दर्द रहने लगा। पेट में दर्द रहने के कारण महिला द्वारा यूपी के बांदा जिला स्थित मेडिकल कालेज में भी डॉक्टरों को दिखाया गया और डॉक्टरों द्वारा अल्ट्रा साउंड भी कराया गया। लेकिन पता नहीं चल पाया। बाद में महिला द्वारा जानकी कुण्ड चिकित्सालय में आकर वरिष्ठ सर्जन डॉ निर्मला गेहानी को दिखाया गया।
डॉ गेहानी द्वारा महिला का सीटी स्कैन करवाया गया। तब जाकर सारी स्थित सामने आई। बालों को खाने की आदत के चलते महिला का आमासय बिल्कुल भर गया था और बालों के गुच्छे ने बिल्कुल आमासय का रुप ले लिया था। जिसके कारण महिला को लगातार उल्टियां हो रही थी।और खाना भी नहीं खा पा रही थी। डॉ निर्मला गेहानी के अनुसार ऐसी स्थित मे महिला की मौत भी हो सकती थी।












Click it and Unblock the Notifications