Chitrakoot: सो रही पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या, बेटी ने अपनी आँखों से देखा खौफनाक मंजर

पति पत्नी के बीच हुए मामूली विवाद ने इतना भयानक रूप ले लिया कि पति ने कुल्हाड़ी से अपनी सो रही पत्नी को काट डाला। हैरान करने वाली बात ये है कि इस दौरान उसकी 12 वर्षीय बेटी वहां मौजूद थी।

Chitrakoot: Brutal murder of wife by cutting her with axe 12-year-old daughter saw murder of mother

चित्रकूट जिले के मऊ थाना क्षेत्र के शेषा गांव में गुरुवार की देर रात पत्नी को सोते समय पति ने कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया है। वही अचानक नींद खुलने पर बेटी ने देखा तो दौड़कर पड़ोस में रह रहे दादा के घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने मिलकर हत्यारे पति को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।

Chitrakoot: Brutal murder of wife by cutting her with axe 12-year-old daughter saw murder of mother

सो रही पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या
बता दें कि चित्रकूट के शेषा निवासी लालचंद्र ने अपनी 38 वर्षीया पत्नी श्यामपति की रात में सोते समय हत्या कर दी। जानकारी अनुसार गुरुवार की शाम को खाना खाने के बाद सभी लोग घर में सो गए थे। लालचंद्र की 12 वर्षीया बेटी व उसके तीन अन्य छोटे बेटे भी सो रहे थे। मौका पाकर आधी रात को लालचंद्र ने सोते समय कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी श्यापति की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

Chitrakoot: Brutal murder of wife by cutting her with axe 12-year-old daughter saw murder of mother

12 वर्षीय बेटी ने अपनी आँखों से देखा खौफनाक मंजर
श्यामपति ने शोर मचाया तो 12 वर्षीय बेटी की नींद खुल गई। अपने सामने का मंजर देख वो घबरा गई। उसने देखा कि उसके पिता कुल्हाड़ी लेकर उसकी माँ को मार रहे हैं। जिसके बाद वो करीब सौ मीटर की दूरी पर रह रहे दादा हरिश्चंद्र के घर दौड़कर पहुंची। उसने पूरी घटना की जानकारी अपने दादा को दी। कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुंच गए और आरोपी पिता को पकड़ लिया।

Chitrakoot: Brutal murder of wife by cutting her with axe 12-year-old daughter saw murder of mother

Recommended Video

    अवैध संबंध के शक में पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, दिल दहला देगी ये घटना

    परिजनों ने हत्यारे को दबोचा
    आपको बता दें कि हत्या करने के बाद लालचंद्र भागने का प्रयास कर रहा था। जिसे परिजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद दबोच लिया और पुलिस को बुलाकर हवाले कर दिया। जानकारी के लिए बता दें कि इनकी शादी को 18 वर्ष हो चुके थे, मृतक महिला की एक लड़की व 3 लड़के है।
    कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर हत्या
    घटना की जानकारी मिलते ही सीओ मऊ राजकमल,थाना प्रभारी राजीव सिंह मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि लालचंद्र व उसकी पत्नी श्यामपति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ है। इसके बाद लालचंद्र ने वारदात को अंजाम दे दिया। उसने कुल्हाड़ी से गर्दन में वार कर हत्या की है। घटना की जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+