Chhindwara News: प्रेमीका से शादी के लिए बिजली टावर पर चढ़ गया युवक, छिंदवाड़ा के लोगों को याद आ गई 'शोले'
Chhindwara News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से शादी करने जिद पर अड़ गया और शोले फिल्म अंदाज में कई फीट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ गया। फिर शादी से मना करने पर नीचे कूदकर आत्महत्या की धमकी देने लगा। यह मामला सौसर के मोहगांव बिजली टावर का है।
बताया गया कि सौसर के मोहगांव रोड से लगे मासोबा देव का रहने वाला गणेश उईके नामक युवक बिजली के करीब 80 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ गया। इसी गाव की लड़की से उसे प्रेम था, इसी के कारण वह टावर पर चढ़ गया। युवक के अनुसार लड़की के परिजन उससे शादी करने के लिए तैयार नहीं हो रहे है।

जिसके कारण बिजली के टावर में चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगा। काफी देर तक यहां पर हड़कंप मचा रहा। बाद में जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने पुलिस कर्मचारियों को मौके पर भेजा जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से युवक को कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा।
मोहगांव रोड पर लगे इस बिजली टावर पर युवक के चढ़ने की जानकारी लगते ही यहां पर लोगों का हुजूम लग गया। पुलिस ने और युवक के परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल परेशान युवक को नीचे उतारने की कोशिश की और ना नुकुर करने के बाद युवक आरिखरकार नीचे आ गया।












Click it and Unblock the Notifications