अमरवाड़ा विधानसभा चुनाव कल, लोकतंत्र की मजबूती के लिए अधिक से अधिक मतदान करें मतदाता- वीडी शर्मा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने 10 जुलाई को छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के तहत होने वाले मतदान के लिए मतदाताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी सजग और सक्रिय मतदाता ही लोकतंत्र के सबसे बड़े रक्षक हैं।

अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के मतदाता भाई-बहन आपका एक वोट देश व लोकतंत्र को और मजबूती प्रदान करेगा, इसलिए आप सभी जनता जनार्दन बुधवार, 10 जुलाई 2024 को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक मतदान कर अपनी इस भूमिका को सार्थक करें।

Vishnudutt Sharma appealed to the voters of Amarwada assembly constituency to vote

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने अमरवाड़ा की जनता का आह्वान करते हुए कहा कि आपका एक वोट अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विकास को सुनिश्चित करेगा। अमरवाड़ा क्षेत्र के सभी नागरिक लोकतंत्र और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के प्रति आस्था और विश्वास रखते आए हैं। चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है और अमरवाड़ा क्षेत्र के मतदाता भाई-बहन इसमें विचारपूर्वक तथा निर्भीक होकर भागीदारी करें और अपने वोट से लोकतंत्र को ताकत दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+