Chhindwara में 'हनुमान लोक' का श्री गणेश, सीएम शिवराज सिंह ने किया भूमि-पूजन, 314 करोड़ का प्रोजेक्ट

Chhindwara News: मध्य प्रदेश में धार्मिक स्थलों का जीर्णोधार और विकसित करने का सिलसिला जारी हैं। उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर छिंदवाड़ा के जामसांवली हनुमान मंदिर 'हनुमान लोक' के रूप पहचाना जाएगा। इसके निर्माण की आधारशिला स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रखी। लगभग 316 करोड़ के इस प्रोजेक्ट का भूमि-पूजन हुआ।

इसके लिए सीएम शिवराज सिंह जामसांवली हनुमान मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजन अर्चन किया, फिर भूमि-पूजन के साथ मंदिर में 'श्री हनुमान लोक' निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा है कि लगभग 26.50 एकड़ क्षेत्र में प्रथम चरण में 35 करोड़ रुपये से अधिक लागत से निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।

Shri-Ganesh-of-Hanuman-Lok-in-Chhindwara-mp

मंदिर परिसर पहुंचने वाले भक्तों की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए सुव्यवस्थित निर्माण होगा। सीएम बोले कि श्री महाकाल लोक की तर्ज पर प्रोजेक्ट बनाया गया हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि बेहद खूबसूरत और अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ बनने जा रहा 'हनुमान लोक' आने वाले समय में तीर्थ के रूप पहचान रखेगा। इसके समीप बहने वाली नदी तट के सौंदर्यीकरण और लैंडस्केपिंग के माध्यम से श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था बनाई जाएगी। दूसरे चरण में संजीवनी पथ का निर्माण होगा।

मुख्यमंत्री, यहां जन-दर्शन कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने भी सीएम का जोरदार स्वागत किया। क्षेत्र विकास संबंधित लोगों की समस्याएं भी सुनी। लोगों से उन्होंने शासकीय योजनाओं के मिल रहे लाभ के बारे में भी चर्चा की। महत्वकांक्षी लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं से उन्होंने पूछा कि 'हर माह की दस तारीख को खाते में राशि आ रही हैं या नहीं'। महिलाओं ने हां कहते हुए सीएम का आभार जताया। शिवराज ने अपनी बहनों से कहा कि रक्षाबंधन के पहले उनका यह भाई एक और सौगात देने जा रहा हैं। आने वाले वक्त में योजना में ढाई-ढाई सौ रुपये की राशि बढ़कर कुल तीन हजार रुपये की राशि खाते में जमा होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+