नेवले ने किंग कोबरा के घमंड पर किया हमला, लड़ाई हारने के बाद सांप ने फन नीचे कर लिया यू-टर्न, देखें video
Saanp Nevla Ki Ladai Video: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से जहरीले सांप किंग कोबरा और नेवले के बीच लड़ाई का एक वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि सांप और नेवला एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। गांव के स्थानीय लोगों ने इस लड़ाई का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया है।
सिंघोडी गांव में एक सांप बीच रोड आकर बैठ गया। एक फीट जितना हवा में उठकर वो लोगों को एकटक देखे जा रहा था। तभी अचनाक घास से निकलते हुए वहां एक नेवला आ जाता है। तभी सांप नेवले पर अटैक कर देता है। पहली बार में नेवला पीछे हट जाता है।

फिर जैसे ही सांप अपनी पीठ दिखाता है नेवला मौका पाकर उसकी गर्दन पर जोरदार अटैक करता है। नेवले का हमला इतना जोरदार था कि इससे सांप की हालत इतनी खराब हो गई वह अपने से चल भी नहीं पा रहा था। वहीं भीषण लड़ाई को देखकर सड़क के दोनों ओर खड़े लोग वहीं रुक गए। कोई भी उनकी ओर बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।
देखते ही देखते रोड पर नेवले और सांप की लड़ाई को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। रहवासी एक दूसरे को सड़क पार करने से मना करते हुए भी नजर आ रहे हैं।
लोगों ने अपने मोबाइल फोन से इस सांप नेवले की लड़ाई का वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि नेवले के हमले से बचने के लिए सांप कितना प्रयास कर रहा है। पर उसके प्रयास नेवले की स्पीड के सामने नाकाम हुए। फिर दोनों घास में गायब हो गए।












Click it and Unblock the Notifications