राम मंदिर के लिए एक करोड़ देने वाले बिहारी जी के खाते से 90 लाख लेकर भागी साध्वी, SDOP कर रहे जांच

Chhindwara News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा स्थित लोनीबर्रा जानकी मंदिर के महंत और यज्ञ सम्राट रहे महंत स्व. कनक बिहारी दास महाराज के खाते से 90 लाख रुपए निकालकर एक साध्वी भाग गईं। इसकी शिकायत महंत के उत्तराधिकारी श्यामदास महाराज ने की है।

गौरतलब है कि कनक बिहारी जी का सड़क हादसे में 17 अप्रैल 2023 को निधन हो गया था।स्वर्गीय महंत राम मंदिर को एक करोड़ रुपये दान देने की घोषणा के बाद काफी चर्चा में आए थे।

The late Mahant Kanak Bihari Das

मंदिर के महंत ने आरोप लगाते हुए की शिकायत
मंदिर के मंहत ने इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। दरअसल चांद के परसोली निवासी 40 वर्षीय श्याम सिंह पिता स्वर्गीय मंगल सिंह ने जानकारी कि वो रामजानकी मंदिर लोनीकलां के महंत हैं। स्वर्गीय महंत कनक बिहारी दास 17 अप्रैल 2023 को सडक़ हादसे में स्वर्गवासी हो गए थे और उसके पूर्व उन्होंने 25 मार्च 2018 को प्रथम और अंतिम वसीयत मेरे नाम से कर दी थी।

न्यायालय में लंबित है मामला
श्याम सिंह के अनुसार महंत द्वारा सेंट्रल बैंक शाखा और स्टेट बैंक चौरई शाखा में कुल 88 लाख 74 हजार 81 रुपए सृजित किए थे जो 16 अक्टूबर 2023 तक जमा स्थिती में रखे हुए थे, बैंकों में किसी को नॉमिनी भी नहीं बनाया गया था। महंत श्याम सिंह के अनुसार उन्होंने राशियों के आहरण के लिए आवेदन दिया था। लेकिन बैंक ने नॉमिनी नहीं होने पर इंकार कर दिया, जिसके बाद वो न्यायालय की शरण में गए थे। जहां मामला अब तक उत्तराधिकारी प्रकरण में कोई दावा आपत्ति किसी ने प्रस्तुत नहीं की और मामला अब तक न्यायालय में लंबित है।

महंत का आरोप है कि इसके बाद भी महंत श्री कनक बिहारी महाराज के इन खातों में धोखाधड़ी कर चौरई भारतीय स्टेट बैंक प्रबंधक पंकज शर्मा और भोपाल कोलार रोड निवासी रीना रघुवंशी उर्फ साध्वी लक्ष्मीदास ने अन्य के साथ ये 90 लाख रुपए निकाल लिए हैं। ऐसे में महंत ने पुलिस से जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की है।

जानिए कौन है कनक बिहारी महाराज
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के नटेरन तहसील के खैराई गांव में जन्मे परसराम रघुवंशी के घर 5वी संतान के रुप में कमोद सिंह का जन्म हुआ था, जो बाद में कनक बिहारी महाराज कहलाए। 11 वर्ष की उम्र में घर छोडक़र तपस्या में जुट गए और यज्ञ सम्राट की ख्याति प्राप्त की। लोनीबर्रा के मंदिर से उनका खास लगाव था। वर्ष 2021 में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट को 1.11 करोड़ रुपए की राशि का चैक सौंपा था। 18 अप्रैल 2023 को बरमान से छिंदवाड़ा लौटते समय नरसिंगपुर के समीप सडक़ दुर्घटना में उनका निधन हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+