MP News: फांसी के फंदे में लटका मिला कांग्रेस विधायक की बहू का शव, 6 महीने की प्रेग्नेंट थी मृतका

Chhindwara News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की परासिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सोहनलाल वाल्मिकी की बड़ी बहू की घर में गुरुवार को लाश मिली। मोनिका की शादी विधायक सोहनलाल के बेटे आदित्य से ढाई वर्ष पहले हुई थी। विधायक की बहू 6 महीने की प्रेग्नेंट थी। मामले के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घर को सील कर दिया और घटना की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी मुताबिक परासिया थाना एरिया के मंगली बाजार में स्थित घर में कांग्रेस विधायक सोहनलाल वाल्मीकि की बहू मोनिका ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। गुरुवार की सुबह काफी देर तक जब मोनिका कमरे से बाहर नहीं आई तो परिवार के लोगों ने जैसे-तैसे दरवाजा खोला. कमरे में मोनिका फांसी पर लटकी थी।

Congress MLA daughter-in-law hanged in Chhindwara (1)

इसके बाद परिवार वाले तुरंत फंदे से उतारकर निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मोनिका को मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर को सील कर दिया है। साथ ही फोरेन्सिक टीम जांच में जुट गई है‌।

आत्महत्या करने की वजह का पता नहीं चल सका है। घटना आत्महत्या से जुड़ी है या हत्या से, पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है‌। मृतका का मायका इटारसी में है। उसके मायके पक्ष के लोग जानकारी के बाद पहुंच गए। मृतका की मां ने अपने दामाद आदित्य पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। बता दें कि मृतका मोनिका के ससुर सोहनलाल वाल्मीकि परासिया विधानसभा से कांग्रेस से विधायक हैं।

इस पूरे मामले को लेकर एएसपी अवधेश प्रताप सिंह ने जानकारी दी की परासिया थानांतर्गत 28 वर्षीय मोनिका ने फांसी लगा ली। मोनिका की शादी ढाई वर्ष पहले हुई थी। जानकारी के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर दिया है। एएसपी ने जानकारी दी कि छिंदवाड़ा मुख्यालय से एफएसएल टीम पहुंच रही है, जो घटनास्थल का मुआयना करेगी। इस मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। मृतका के परिजनों के सामने पूरी कार्यवाही की जाएगी।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+