Dhirendra Shastri: कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की राम कथा का आयोजन

Chhindwara Dhirendra Shastri News: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में आज से रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस कथा का वाचन कर रहे हैं। इस आयोजन के मुख्य यजमान कमलनाथ के बेटे सांसद नकुल नाथ है। इस आयोजन को प्रदेश की राजनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

चुनाव से पहले कमलनाथ और नकुल नाथ द्वारा इस आयोजित राम कथा को लेकर प्रदेश में सियासत गरमा गई है। दरअसल, इस रामकथा के आयोजन को राजनीति में कांग्रेस के हिंदुत्व कार्ड के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा भी निकाली गई थी। आज सुबह करीब 11 बजे पंडित धीरेंद्र शास्त्री छिंदवाड़ा पहुंचे। जहां पर उनकी अगवानी कमलनाथ और नकुल नाथ ने की। आयोजन को लेकर भव्य तैयारियां की गई है। इस आयोजन में लाखों लोग शामिल हो रहे हैं।

Organizing Ram Katha of Dhirendra Krishna Shastri of Bageshwar Dham in Kamalnath Nakuls stronghold Chhindwara

बता दें कि रविवार को देर रात यहां पर बागेश्वर धाम का दरबार लगेगा। तीन दिवसीय कथा को लेकर सांसद नकुल नाथ ने वीडियो जारी कर छिंदवाड़ा वासियों से धार्मिक आयोजन में शामिल होकर धर्म लाभ उठाने की बात कही है। नकुल नाथ ने जारी वीडियो संदेश में कहा कि जय सियाराम छिंदवाड़ा के सभी धर्म प्रेमियों को मेरा नमस्कार। जैसा कि आप सब जानते हैं कि अगस्त के महीने में 5, 6 और 7 अगस्त को परम पूज्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार की भव्य कथा का आयोजन सिमरिया मंदिर में होने जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि मैं आप छिंदवाड़ा वासियों को इस भव्य कथा में आमंत्रित करता हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सब इस कथा का आनंद लेंगे।

भाजपा लगा रही आरोप

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने विवादित बयान दिए थे। इन बयानों को लेकर भाजपा ने कांग्रेस के आयोजन पर सवाल उठाए हैं। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस के इन नेताओं को पंडित धीरेंद्र शास्त्री से माफी मांगनी चाहिए। वहीं दूसरी और कमलनाथ पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से लगातार संपर्क में रहे। वे जब बागेश्वर धाम आए थे, तब उन्होंने छिंदवाड़ा में रामकथा के लिए आमंत्रण दिया था। ऐसा माना जा रहा है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की राम कथा के बाद यहां पर अगले महीने प्रदीप मिश्रा की शिव पुराण महा कथा भी होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+