Nisha Bangre नहीं लड़ेंगी चुनाव! छिंदवाड़ा में बोले कमलनाथ, तो फिर MP में क्या करेंगी निशा बांगरे?
Nisha Bangre: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तमन्ना रखते हुए जिस निशा बांगरे ने सरकारी नौकरी छोड़ दी, अब उनके चुनाव लड़ने के तमाम कयासों पर खुद कमलनाथ ने ब्रेक लगा दिया है। छिंदवाड़ा में कमलनाथ ने कहा कि निशा चुनाव नहीं लड़ेंगी।
दरअसल निशा के चुनाव लड़ने के पीछे उनका इस्तीफ़ा रोड़ा बना हुआ था। बैतूल की आमला सीट से जिस रात कांग्रेस ने दूसरा प्रत्याशी घोषित किया, उसके कुछ देर बाद निशा के इस्तीफ़ा मंजूरी की खबर आई। अगली सुबह होते सुगबुगाहट शुरू हुई कि कांग्रेस आमला सीट से घोषित प्रत्याशी को बदलेगी।
लेकिन अब छिंदवाड़ा में निशा बांगरे को कांग्रेस की सदस्यता दिलाते हुए कमलनाथ ने मंच से भी कह दिया है कि निशा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उनका उपयोग पूरे मध्य प्रदेश की सेवा के लिए किया जाएगा। सेवा किस तरह की ली जाएगी, कमलनाथ ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया हैं।

माना जा रहा है कि आदिवासी सीटों पर निशा को अघोषित तौर पर स्टार प्रचारक के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता हैं। कांग्रेस बताने का प्रयास करेगी कि उनकी पार्टी में ऐसे सेवा भावी भी हैं, जिन्होंने सरकारी नौकरी तक छोड़ दी।
दूसरी तरफ राजनीतिक जानकारों की माने तो बैतूल आमला सीट से मनोज मालवे की टिकट बदलना, कांग्रेस को महंगा साबित हो सकता था। क्योकि प्रदेश की चार विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी बदलने से वहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में फूट भी पड़ गई। किसी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया हैं, तो कोई बसपा या अन्य किसी दल से चुनाव लड़ने के मूड में हैं। शायद ऐसे ही खतरे को भांपते हुए कांग्रेस ने निशा के लिए टिकट बदलने का फैसला नहीं लिया।
निशा बांगरे छिंदवाड़ा कमलनाथ से मिलने पहुंची तो उससे पहले वह खुद भी चुनाव लड़ने को लेकर असमंजस में थी। उनका कहना था कि कमलनाथ से चर्चा होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications