छिंदवाड़ा में कमलनाथ पर गरजे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, बोले- कांग्रेस के नाथ दे रहे परिवारवाद को बढ़ावा

विजयवर्गीय ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी विकास की लहर से कोई अछूता नहीं रहेगा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पिछले 40 वर्षों से छिंदवाड़ा का नेतृत्व कर रहे हैं, लेकिन यहां आज भी विकास की बहुत जरूरत है। कमलनाथ राजनीति में परिवारवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। पहले खुद सांसद बनते हैं, इसके बाद अपनी पत्नी को सांसद बनाते हैं और अब बेटे को सांसद बनवाया।

भारतीय राजनीति में कांग्रेस के इस तरह के परिवारवाद के उदाहरण कई हैं। नाथ परिवार की वजह से कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं को न तो लोकसभा का टिकट मिल पा रहा और न ही पार्टी में वह सम्मान मिल रहा जिसके वे हकदार है।

Minister Kailash Vijayvargiya roared said - Kamal Nath is promoting familyism in lok sabha chunav 2024

कमलनाथ छिंदवाड़ा विमान से आते हैं और हेलीकॉप्टर से यहां घूमते हैं, लेकिन गरीबों और सामान्य कार्यकर्ताओं पर ध्यान नहीं देते। यह बात प्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा एवं छिंदवाड़ा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

प्रदेश शासन के मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि कमलनाथ पिछले 40 वर्षों से छिंदवाड़ा जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, लेकिन यहां तो आज भी विकास की बहुत जरूरत है। कमलनाथ हमेशा छिंदवाड़ा मॉडल की बात कहते हैं, लेकिन किया कुछ नहीं। अगर सही अर्थों में लोगों को विकास देखना है कि विकास क्या होता है तो इंदौर जाइए। मैं इंदौर से सात बार विधायक और एक बार महापौर रहा। आइए इंदौर, मैं दिखाता हूं, विकास किसे कहते हैं।

Minister Kailash Vijayvargiya roared said - Kamal Nath is promoting familyism in lok sabha chunav 2024

कमलनाथ बोरी खोलते हैं और चुनाव जीतते हैं

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कमलनाथ 24 घंटे में चुनाव लड़ते हैं। उनका विकास से एवं जनता के कल्याण और गरीबों के उत्थान से कोई सरोकार नहीं है। वे चुनाव लड़ते हैं, बोरी खोलते हैं और चुनाव जीत जाते हैं। कमलनाथ के दोस्त और देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी ने झबुआ के भाषण में कहा था कि मैं केंद्र से 1 रुपये भेजते हूं और किसान के पास 15 पैसे पहुचते हैं। कांग्रेस शासनकाल में भ्रष्टाचार की स्वीकारोक्ति का इससे अच्छा उदाहरण और क्या हो सकता है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीरो टॉलरेंस पर कार्य हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब सिंगल क्लिक से राशि भेजते हैं तो हितग्राहियों व किसानों के खाते में सीधे राशि पहुंचती है। मोदी जी अगर 100 रूपए केंद्र से भेजते हैं तो हितग्राहियों, लाभार्थियों और किसानों के खातों में सीधे एक रूपए ही पहुंचते हैं। एक भी पैसे का भ्रष्टाचार या गबन PM नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नहीं हुआ। भाजपा विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए कार्य कर रही है।

हजारों की संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल

प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समक्ष अमरवाड़ा में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान हर्रई के वरिष्ठ व प्रभावशाली कांग्रेस नेता श्री सहवाल खान ने अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। विजयवर्गीय ने पार्टी में शामिल होने वालों को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+