कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में कांग्रेस को बड़ा झटका, 1500 नेता CM मोहन यादव के सामने भाजपा में हुए शामिल
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलें थी। लेकिन अब तक ना तो शामिल नहीं हुए। लेकिन उनके गृह जिले छिंदवाड़ा में आज कई कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया।
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है, जब छिंदवाड़ा में सीएम डॉ मोहन यादव के मंच पर कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो गए।

मुख्यमंत्री के समक्ष 1500 कांग्रेस नेताओं ने ली पार्टी की सदस्यता
सीएम डॉ मोहन यादव के समक्ष बुधवार को छिंदवाडा में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव उज्ज्वल सिंह चौहान, पांढुर्णा नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे एवं नगर पालिका के पार्षदगणों, पांढुर्ना जिले के जनपद सदस्यों तथा विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं कांग्रेस के 1500 कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकासोन्मुखी नीति और बीजेपी की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान छिंदवाड़ा जिलाध्यक्ष श्री विवेक बंटी साहू एवं पांढुर्ना जिलाध्यक्ष श्रीमती वैशाली महाले उपस्थित रहीं।
सीएम ने कहा, "छिंदवाड़ा जो प्रेम लुटा रहा है, जो हवा बह कर आ रही है, वह अपने आप में संकेत दे रही है। मैं आपको एडवांस में बधाई देता हूं। इस बार हनुमान जी की गदा घूमेगी और विजय भी हासिल करेगी भाजपा के पक्ष में। इसे कोई ताकत नहीं रोक सकती।"
सीएम ने कहा कि कई लोगों के मन डांवाडोल हो रहे हैं। "आज नहीं तो कल हमारे परिवार में शामिल होंगे। कोई आज आएगा, कोई कल आएगा। आने वाले का स्वागत, क्योंकि भारत की सेवा करना है।"

छिंदवाड़ा में सीएम डॉ. मोहन यादव का जोरदार स्वागत किया गया। सीएम ने चंदन गांव से आयोजन स्थल पोलो ग्राउंड तक रोड शो किया। इस दौरान जगह जगह उनका स्वागत किया गया। चंदन गांव में भाजपा कार्यकर्ता जेसीबी के ऊपर खड़े होकर फूल बरसाते नजर आए।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को बालाघाट के दौरे पर रहे। यहां सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "इस बार होली और महाशिवरात्रि के कारण लाड़ली बहनों के बैंक खातों में राशि 1 मार्च को आएगी।"












Click it and Unblock the Notifications