Mahashivratri 2023: छिंदवाड़ा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा बैतूल के श्रद्धालुओं से भरा वाहन, 4 की मौत
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में श्रद्धालुओं से भरा एक वाहन 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और आधा दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी मृतक बैतूल जिले के रहने वाले हैं।

Mahashivratri 2023 Tragic accident in Chhindwara: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। बैतूल जिले से श्रद्धालुओं से भरी सवारी गाड़ी चौरागढ़ महादेव के दर्शन लिए जा रही थी। बीच रास्ते में गौराघाट में वाहन अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। हादसा इतना भीषण हुआ कि गामा गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

एमपी के बैतूल जिले के आठनेर से चौरागढ़ महादेव के दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं को क्या पता था कि उनका बीच रास्ते में मौत से सामना होगा। छिंदवाड़ा जिले के गोरखघाट की घाटी से 200 फीट गहरी खाई में वाहन गिर गया। करीब दर्जन भर सवार लोगों में 4 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य आधा दर्जन लोग बुरी तरह जख्मी हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। जिसके बाद राहत बचाव कार्य शुरू हुआ। मृतकों के शव निकलवाकर पीएम के लिए भिजवाए गए, वहीं घायलों को छिंदवाड़ा के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया हैं।
नजदीकी थाने के टीआई ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि गामा गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। क्षतिग्रस्त गाड़ी में शव और घायल बुरी तरह फंसे हुए थे। जिन्हें निकालने में काफी मशक्कत करना पड़ा। चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि हादसे वाले वहां की रफ़्तार अधिक थी। गोरखघाट के नजदीक सकरा रास्ता है और आजू-बाजू गहरी खाई है। सामने से भी एक दूसरा वाहन आ रहा था। तभी गामा गाड़ी अनियंत्रित हुई और साइड की बाउंड्री तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। इस हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दुःख जताया है। सभी मृतक और घायल बैतूल जिले के रहने वाले है। सरकार ने मृतक के परिजनों और घायलों को हर संभव मदद देने की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications