MP Polling Officer: वायरल हो रही है वाइन सूट वाली लेडी पोलिंग अधिकारी की फोटो, जानिए कौन है ये?

Woman Polling Officer Photo Viral: लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग से पहले एक खूबसूरत पोलिंग अफसर का ग्लैमरस लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

जिस मतदान अधिकारी की तस्वीर वायरल हो रही है उनका नाम सुशील कनेश है‌। वह मध्य प्रदेश सरकार में सहायक ग्रेड-3 अधिकारी है‌‌ वह फिलहाल छिंदवाड़ा जिले में आपूर्ति शाखा में कार्यरत हैं। उनकी चुनावी ड्यूटी लगाई गई है।

निर्वाचन कार्यालय द्वारा 18 अप्रैल को दो तस्वीरें पोस्ट की गई थी जिसमें 2 महिला मतदान कर्मी ईवीएम मशीन के साथ नजर आईं। पोस्ट में लिखा गया है,'' लोकसभा निर्वाचन 2024. कर्तव्य पथ पर बढ़ते कदम। मतदान कराने चले हमें। छिंदवाड़ा जिले में मतदानकर्मी चुनावी ड्यूटी के लिए रवाना। एक तस्वीर में 2 महिलाएं दिख रही हैं। और एक तस्वीर में केवल मतदान अधिकारी पर फोकस है। यही तस्वीर चर्चा का विषय है।

polling officer

सुशीला कनेश की ड्यूटी छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 16 में लगी है‌। चुनाव अधिकारी सुशीला बालक आवासीय छात्रावास हिन्दी मेनबोर्ड कक्ष क्रमांक-2 के मतदान दल में शामिल है। मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग ने उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो वह वायरल हो गई।

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रथम चरण का का मतदान शुक्रवार 19 अप्रैल को है‌। मध्य प्रदेश की जबलपुर, मंडला, बालाघाट, सीधी, शहडोल और छिंदवाड़ा सीटों पर भी कल शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए मतदान कराने वाले कर्मचारियों को चुनावी सामग्री बांट दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+