Chhindwara News: कमलनाथ के गढ़ में CM शिवराज ने लाड़ली बहनों के धोए पैर, MP में प्रचंड जीत के लिए जताया आभार
Chhindwara News: एमपी में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रदेशवासियों का आभार जताने में जुटे हैं। कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले प्रतीक स्वरुप लाड़ली बहनों का सम्मान किया।
मंच पर पहुंचते ही शिवराज का वहां मौजूद जनता ने अभिवादन किया फिर कार्यक्रम की शुरुआत लाड़ली बहनों की चरण वंदना के साथ हुई। मुख्यमंत्री ने मंच पर कुर्सी में आसीन दो लाड़ली बहनों के पैर धोए। साथ ही उन्होंने आशीर्वाद भी लिया।
चुनाव से कुछ महीने पहले अपने जन्म दिवस पर शिवराज ने लाड़ली बहना योजना लांच की थी। जिसके तहत प्रतिमाह साढ़े बारह सौ रुपये लगभग सवा करोड़ लाभार्थी महिलाएं लाभ ले रही हैं। आगे चलकर ढाई-ढाई सौ रुपये बढ़ोत्तरी के साथ तीन हजार रुपये देने की योजना हैं।

छिंदवाड़ा के मंच से सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों का आभार जताया। उन्होंने लाड़ली बहना और भांजे-भांजियों का भी जिक्र किया, जिनके आशीर्वाद से 263 सीटें जीतने में कामयाब हुए। मंच के सामने बैठी पब्लिक के लिए शिवराज बोले कि 'आप जनता नहीं है, आप परिवार हैं'। बहनों का यह भाई अपने हर वादे को पूरा करेगा। छिंदवाड़ा के विकास में भी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। लाड़ली बहनों ने भी सीएम को प्रदेश में भाजपा सरकार बनने की बधाई दी।












Click it and Unblock the Notifications