Lok Sabha Election: MP की सबसे हॉट सीट छिंदवाड़ा में कैसी है मतगणना की तैयारी, जानिए
Lok Sabha Election के अंतर्गत मतगणना का कार्य 4 जून को होगा। जिले में मतगणना की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह ने आज मतगणना स्थल शासकीय स्वशासी पी.जी.कॉलेज छिंदवाड़ा में सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों और मतगणना की व्यवस्था संबंधी नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर मतगणना की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने सभी विधानसभा के मतगणना कक्षों, पोस्टल बैलेट गणना कक्ष, ऑब्जर्वर कक्ष सहित पूरे परिसर का भी निरीक्षण किया और तैयारियों के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि, मतगणना स्थल पर केवल अधिकृत पासधारी व्यक्तियों एवं अधिकारी, कर्मचारियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। जिनको भी पास जारी किए गए हैं, सभी अपने प्रवेश पास डिस्प्ले में इस तरह से रखें, जो दूर से ही दृष्टिगोचर हों। किसी भी व्यक्ति को मोबाईल अथवा कैलकुलेटर ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी। मीडिया पर्सन केवल मीडिया कक्ष में ही मोबाईल का उपयोग कर सकेंगे। मतगणना कक्ष अथवा प्रतिबंधित एरिया में किसी भी व्यक्ति द्वारा मोबाईल का अनाधिकृत उपयोग पाए जाने अथवा मोबाईल के साथ अनाधिकृत प्रवेश किया जाना पाए जाने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।
बैठक में बताया गया कि, पूरे मतगणना स्थल की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष, गैलरी सहित पूरे परिसर में 110 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। हर आने-जाने वाले व्यक्ति पर पूरी नजर रखी जायेगी और उसका रिकॉर्ड भी रखा जाएगा। जो भी नियम विरुध्द कार्य करेगा, नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। सोमवार 03 जून को दोपहर 03 बजे से काउंटिंग टीम की मॉक ड्रिल रखी गई है। मीडियाकर्मियों को शाम 05 बजे मतगणना स्थल का भ्रमण कराया जायेगा।
मतगणना के लिये मॉक ड्रिल
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत मतगणना कार्य के लिये नियुक्त सभी मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक और मतगणना माईक्रो ऑब्जर्वर को 3 जून को दोपहर 3 बजे शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय धरमटेकड़ी छिंदवाड़ा में आयोजित मॉक ड्रिल के लिये उपस्थित होने के निर्देश दिये हैं । उन्होंने नियुक्त अधिकारियों व कर्मचारियों को 2 पासपोर्ट साईज फोटो लेकर आने एवं परिचय पत्र प्राप्त करने के भी निर्देश दिये हैं।
ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: डाक मत की गिनती से शुरू होगी मतगणना, आधे घंटे बाद होगी EVM की काउंटिंग












Click it and Unblock the Notifications