Chhindwara News: चुनाव प्रचार थमने से पहले कमलनाथ हुए भावुक, जनता से कही दिल की बात
Lok Sabha Election को लेकर हलचल तेज है, जहां पहले चरण के लिए 6 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले बुधवार को प्रचार-प्रसार का शोर थम गया। प्रचार-प्रसार के आखिरी दिन बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों के दिग्गजों ने अपना पूरा दम लगाया।
इधर, छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ के समर्थन में जनसभा करते हुए कमलनाथ भावुक नजर आए, जहां उन्होंने जनता से साथ देने की अपील की है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, सच्चाई पहचानिए, सच्चाई का साथ दिजिए। मैंने जवानी छिंदवाड़ा को समर्पित कर दी। मैं जीवन की आखिरी सांस तक अपने आप को आपने हाथ सौंपता हूं। हम मिलकर एक नया इतिहास बनाएंगे। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।

पटवारी ने कही ये बात
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के रोड शो के साथ ही कैलाश विजयवर्गीय के लगातार छिंदवाड़ा में एक्टिव रहने पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने अलग-अलग तरह के आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं जीतू पटवारी ने पहले चरण में जिन 6 लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें से चार लोकसभा सीट पर कांग्रेस की जीत का दावा ठोका है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा की, मैं मानता हूं, इन्होंने कितनी भी कोशिश की हो छिंदवाड़ा में अमित शाह रात रुके, मुख्यमंत्री ने दूसरे दिन स्टे वहां किया, और हर दर्ज की अराजकता राजनीति क्या होती है हम सब ने देखी, पूरे प्रदेश ने देखी। पूर्व मुख्यमंत्री के घर पर छापे डाले गए, मैं मानता हूं कि यह अपने आप में इससे पहले किसी राज्य में नहीं हुआ, जो इस बार मध्य प्रदेश की सरकार ने उदाहरण पेश किया। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा की, कैलाश विजयवर्गीय इनके मंत्री हैं, पूरे टाइम वहां (छिंदवाड़ा) बैठे रहे। लोगों को डराते रहे, धमकाते रहे, नोटिस दिलवाते रहे, प्रशासन का दुरुपयोग करते रहे, यह पूरे प्रदेश में चला।
ये भी पढ़े- 'अमित शाह रात रुके, विजयवर्गीय डराते रहे', BJP के 'मिशन छिंदवाड़ा' पर जीतू पटवारी ने निशाना साधा












Click it and Unblock the Notifications