Lok sabha Chunav: कैलाश विजयवर्गी ने कार्यकर्ताओं को बताया छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कैसे बनेगा बीजेपी का सांसद

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण में मतदान 19 अप्रैल को होंगे, जिसमें मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट भी शामिल है। भाजपा इस बार प्रदेश में क्लीन स्वीप करने की तैयारी में है। इसीलिए छिंदवाड़ा जैसी सीट पर उन्होंने अपने सबसे कद्यावर नेता व मंत्री कैलाश विजयवर्गी को जिम्मेदारी सौंपी है।

बता दे आज मध्य प्रदेश शासन के मंत्री व जबलपुर क्लस्टर प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने छिंदवाड़ा जिले के परासिया व जुन्नारदेव में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। कार्यक्रम को पार्टी की प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार एवं पार्टी प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने भी संबोधित किया।

Kailash Vijayargiya addressed the workers conference in Parasia and Junnardev of Chhindwara

विजयवर्गीय ने कहा कि छिंदवाड़ा के भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह बता रहा है कि इस लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा का सांसद भाजपा का कार्यकर्ता बनेगा। कांग्रेस नेता कमलनाथ पिछले 40 साल से छिंदवाड़ा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, लेकिन आज भी छिंदवाड़ा को विकास की तलाश है।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि विकास तब सफल होता है, जब शासन का लाभ अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच जाए। भाजपा सरकार ने यही व्यवस्था की है।

Kailash Vijayargiya addressed the workers conference in Parasia and Junnardev of Chhindwara

भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई

विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री ने स्वयं स्वीकार किया था कि केंद्र से 1 रुपए जनता के लिए भेजते हैं तो जनता तक 15 पैसे ही पहुंचते हैं। वहीं नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से लगाई लगाई है। प्रधानमंत्री जी ने डीबीटी के माध्यम से हितग्राहियों और लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे राशि पहुंचाने का कार्य किया है। अब केंद्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक रूपए की राशि लाभार्थियों के खाते में भेजते हैं तो एक रूपए ही खाते में पहुंचते हैं। एक भी पैसे की हेरफेर नहीं होता।

विजयवर्गीय ने कहा कि प्रदेश के छोटे-छोटे शहर भी खूबसूरत हैं, लेकिन छिंदवाड़ा को आज भी विकास की तलाश है। विकास देखना है तो इंदौर आकर देखिए, इंदौर आज देश का सबसे साफ शहर है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के विकास का अर्थ है सबका विकास। श्री विजयवर्गीय ने बताया कि मोदी जी कहते हैं कि विकास की शुरुआत स्वच्छता से होती है, इसीलिए भाजपा सरकार ने सबसे पहले शौचालय बनवाकर देश के विकास का आरंभ किए।

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने डॉ मुखर्जी ने बलिदान दिया

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि देश के आजाद होने के बाद कांग्रेस नेता व तत्कालीन प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में धारा 370 लगाई थी। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने बलिदान हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 हटाकर बीजेपी के संकल्प को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने पहले 100 दिन मांगे थे, लेकिन अब सिर्फ 29 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य मध्यप्रदेश को दिया है। आप सभी पार्टी कार्यकर्ता हर बूथ पर 370 नए वोट पार्टी से जोड़ने और 10 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने के साथ छिंदवाड़ा लोकसभा को ऐतिहासिक बहुमत से जीतने के लिए कार्य करें।

मोदी की बताई 4 जातियां मजबूत हो गईं तो भारत विश्व गुरू बनेगा

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा में लगातार कांग्रेस नेता शामिल हो रहे हैं। भाजपा में सिर्फ कांग्रेसी ही नहीं हेलीकॉप्टर वाले भी आ रहे थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें लिया नहीं। कांग्रेस जाति के आधार पर जनगणना की बात करती है, क्या इससे सामाजिक समरसता मजबूत होती है, नहीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ चार जातियां बताई हैं, वे जातियां हैं किसान, महिला, युवा और गरीब। मोदी जी की बताई हुई चारों जातियां मजबूत हो गईं तो भारत विश्व गुरू बन जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी इन्हीं चारों जातियों को मजबूत करने का कार्य कर रहे। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने मंदिर टूटते हुए देखा, हम सौभाग्यशाली हैं कि मंदिर बनते हुए देख रहे हैं। अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का आमंत्रण ठुकराने वाले जनता से वोट मांगने का अधिकार खो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+